कलहंस प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक प्रशिक्षण

शैक्षिक प्रशिक्षण के लिए उक्त पीजी कॉलेज के 24 छात्राध्यापक अपने-अपने घंटी के अनुसार छात्र छात्राओं को पढ़ाने का प्रशिक्षण प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह के सानिध्य में ग्रहण कर रहे हैं.

बैरिया (बलिया)। निकटवर्ती रानीगंज बाजार में संचालित कलहंस प्राथमिक विद्यालय व कलहंस विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में श्री गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेवती के बीएड विभाग के सेकंड सेमेस्टर के छात्राध्यापकों का शैक्षिक प्रशिक्षण कार्य चल रहा है. जो शनिवार तक चलेगा.