Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • गाजीपुर में 13 और बलिया में 10 कोरोना पॉजिटिव
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

गाजीपुर में 13 और बलिया में 10 कोरोना पॉजिटिव

शुक्रवार को गाजीपुर 13, बलिया में दस, मऊ और भदोही में तीन-तीन व चंदौली में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर नगर के सार्वजनिक इंटर कालेज में बनाए गए शेल्टर होम में रोके गए प्रवासी मजदूर की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई.
News Desk 15 May, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
CORONA

वाराणसी। शुक्रवार को गाजीपुर 13, बलिया में दस, मऊ और भदोही में तीन-तीन व चंदौली में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर नगर के सार्वजनिक इंटर कालेज में बनाए गए शेल्टर होम में रोके गए प्रवासी मजदूर की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई. गाजीपुर में शुक्रवार को 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले. एक्टिव केस की संख्या 21 हो गई है. सात मरीज तो केवल बिरनो ब्लाक के एक ही गांव के हैं. मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अहिलाद गांव निवासी युवक पाया गया कोरोना पाजिटिव. तीन दिन पहले युवक दिल्ली से घर आया था. उधर, वाराणसी में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमिलों की संख्या 92 पहुंच गई है. अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 55 स्वस्थ हो चुके हैं. फिलहाल एक्टिव केस 35 हैं

बलिया में कुल 29 लोगों की जांच में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इससे पहले यहां कोरोना का केवल एक ही केस था. अहमदाबाद से 11 मई लौटे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके साथ आए अन्य युवकों की जांच हुई तो इसमें से 8 पॉजिटिव मिले हैं. 13 साल की किशोरी कोलकाता से आई है. अहमदाबाद से लौटने पर सभी किशोर और युवकों को होम क्वारंटीन किया गया था. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब घर वालों की भी जांच हो रही है. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि इनमें रेवती क्षेत्र के भैसहा, बैरिया नगर पंचायत, चांददियर, बाबू का डेरा गांव के दो-दो और जगदेवा व कारो (चितबड़ागांव) का एक-एक मामला है.

बलिया के जिला मजिस्ट्रेट श्रीहरि प्रताप शाही ने जिले के छह चिन्हित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया. रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसहा, बैरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बैरिया, ग्राम पंचायत जगदेवा व चांद दियर, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो व दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू का डेरा खवासपुर को सील करने का आदेश दिया है. इसमें भैंसहा, चांद दियर, बाबू का डेरा खवासपुर व नगर पंचायत बैरिया में दो-दो केस हैं, जबकि कारो व जगदेवा में कोरोना के एक-एक पॉजिटिव केस है.

जिलाधिकारी के मुताबिक जहां कोविड-19 के संक्रमण का एकल प्रकरण हो, वहां एक किलोमीटर का दायरा कंटेनमेंट जोन होगा. इसी तरह जहां एक से अधिक केस होंगे, वहां तीन किलोमीटर का कंटेनमेंट जोन तथा दो किलोमीटर दूर का बफर जोन होगा. कंटेनमेंट जोन में तीन गतिविधियां आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति, चिकित्सकीय टीम तथा सैनिटाइजेशन की टीम के अलावा और किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने बताया कि 28 दिनों तक कोई संक्रमण प्राप्त नहीं होने पर हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में परिवर्तित हो जाएगा. इसी के अनुसार इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है.

हॉटस्पॉट क्षेत्र में दुकानें बंद रहेंगी व होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी. स्वास्थ्य जांच, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन से संबंधित कर्मी एवं आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई से संबंधित कर्मियों को छोड़कर अन्य किसी को भी उस क्षेत्र के अंदर प्रवेश पर रोक रहेगी. हॉटस्पॉट क्षेत्र में डॉक्टर सहित एंबुलेंस लगाई जाएगी. अगर किसी को अस्पताल ले जाना हो तो उसे एंबुलेंस या एएलएस से ही ले जाया जाएगा. किसी भी दशा में निजी वाहन की अनुमति नहीं दी जाएगी.

किसी अपरिहार्य स्थिति में बैरिया, रेवती व मुरली छपरा ब्लॉक का कोई भी व्यक्ति चिकित्सा विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 05498-220857 पर अथवा प्रभारी चिकित्साधिकारी रेवती डॉ धर्मेंद्र के मोबाइल नंबर 7065432596 तथा चितबड़ागांव के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी नरही के मोबाइल नंबर 9759896185 पर संपर्क कर सकते हैं.

हॉटस्पॉट क्षेत्र में सघन पेट्रोलिग की व्यवस्था भी की गई है. इसके लिए डायल 112 को जिम्मेदारी सौंपी गई है. धारा 144 का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में सेक्टर स्कीम लागू की जाएगी तथा पिकेट ड्यूटी लगाई जाएगी. आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में लगे व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी व्यक्तियों को पूर्व में अगर पास निर्गत किया गया है तो वह निरस्त माना जाए.

Related

Tags: कोरोना डीएम बलिया बैरिया रेवती लॉकडाउन

Post navigation

Previous: आकाशीय बिजली की चपेट में आए चचेरे भाई-बहन की मौत
Next: ट्रक ड्राइवर ने अबूझ हालात में दम तोड़ा, जयप्रभा सेतु पर युवक बेहोश

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.