Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • हमलावरों की गोली से तीनों घायल गम्भीर, वाराणसी रेफर
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

हमलावरों की गोली से तीनों घायल गम्भीर, वाराणसी रेफर

सोनाडीह हाहानाला पुलिया के समीप सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे मोटर साइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने अध्यापिका समेत तीन लोगो को गोली मारी
General Desk 16 July, 2018

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह हाहानाला पुलिया के समीप सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे मोटर साइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने अध्यापिका समेत तीन लोगो को गोली मारकर घायल कर दिया. घायलों को वहाँ मौजूद लोगों की मदद से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया. जहाँ डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ रसड़ा, इंस्पेक्टर उभांव, चौकी इंचार्ज सीयर सीएचसी पहुँचे. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना से इलाके में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र पड़री गांव निवास मुरलीधर वर्मा 32 वर्ष अपनी अध्यापिका पत्नी प्रियंका 30 वर्ष को मऊ जिले के शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मण्डाव के अहिरुपुर प्राथमिक विद्यालय पर छोड़ने जा रहे थे. वहीं सोनाडीह गांव निवासी अजित यादव 34 वर्ष भी मऊ जिले के तिघरा प्राथमिक विद्यालय पर कार्यरत अपनी पत्नी प्रीति देवी को बाइक से छोड़ने जा रहे थे. अभी दोनों लोग सोनाडीह हाहानाला पुलिया के समीप पहुँचे थे कि पहले से मारने के फ़िराक में बैठे बाइक सवार हमलावरों ने अजीत यादव को गोली मार दी. इसके बाद पीछे से अपनी पत्नी प्रियंका को लेकर जा रहे मुरलीधर वर्मा को गोली मार दी. जिससे प्रियंका और मुरलीधर दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए. गोली मारने के बाद बदमाश वहाँ से बाइक से भाग निकले. गोली की आवाज सुन कुछ दूरी पर खेत में कार्य कर रहे लोग पहुँच गये. लोगों की मदद से तीनों घायलों को आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया.

मौके पर सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी, इंस्पेक्टर उभांव राजेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज सीयर द्वारिका प्रसाद चौधरी, नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, पूर्व विधायक गोरख पासवान सीएचसी सीयर पहुँचे. नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने अपनी गाड़ी से मुरलीधर वर्मा व अन्य घायलों को वाराणसी भेजवाया. वहां लोगों में चर्चा थी कि 6 वर्ष पूर्व 12 मार्च 2012 को मुरलीधर वर्मा के भाई प्रेमचन्द वर्मा की बदमाशो ने बिल्थरारोड से दुकान बंद कर घर जाते समय गांव के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसका मुकदमा न्यायालय में लंबित है. इस घटना को पिछली घटना से जोड़ कर तथा दूसरे शिक्षिका पति पर पहले गफलत में गोली चलाने फिर दूसरे दम्पति पर हमला की बात कर रहे थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Related

Tags: गम्भीर तीन घायल बिल्थरारोड सोनाडीह हमलावर हाहानाला

Post navigation

Previous: शिक्षिका पत्नी को उसके स्कूल छोड़ने जा रहे पति सहित तीन को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
Next: ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट मे आने युवक की मौत

ये भी पढ़ें

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.