Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • लोकतंत्र के यज्ञ में आपका एक वोट आहुति की तरह है
  • Uncategorised

लोकतंत्र के यज्ञ में आपका एक वोट आहुति की तरह है

प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने की दृष्टि से मतदान काफी महत्वपूर्ण है. कल की हमारी एक जरा सी लापरवाही व वोट न देने की चूक हम लोगों पर पांच सालों के लिए भारी साबित हो सकती है.
News Desk 1 February, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
VOTE

लवकुश सिंह

प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने की दृष्टि से मतदान काफी महत्वपूर्ण है. कल की हमारी एक जरा सी लापरवाही व वोट न देने की चूक हम लोगों पर पांच सालों के लिए भारी साबित हो सकती है. मतदान हमें यह अधिकार देता है कि हम सामाजिक व आर्थिक दृष्टि से भले ही किसी से पीछे हों, मगर जब बात यूपी में आने वाले पांच साल के लिए सरकार बनाने की आती है, तो हमें भी वही अधिकार प्राप्त है जो किसी बड़े राजनेता या आलीशान भव्य अटालिकाओं में रहने वाले धन्ना सेठ को है.

हमारा एक वोट प्रदेश में किसी नेता का केवल हार-जीत ही तय नहीं करता, बल्कि सरकार बनाने में भी महत्वपूर्ण रोल अदा करता है. मसलन लोकतंत्र के यज्ञ में वोट आहुति की तरह है. एक वोट की कीमत क्या होती है? इसे कांग्रेस के सीपी जोशी से ज्यादा बेहतर कौन जान सकता है जिसके चलते वह मुख्यमंत्री की दोड़ से बाहर हो गए थे. वर्ष 2008 में मध्य प्रदेश के धार सीट से कांग्रेस के बालमुकुंद गौतम पहले बीजेपी की नीना वर्मा से दो वोटों से विजयी घोषित किए गए थे, किंतु रिकाउंटिंग में नीना वर्मा को एक वोट से विजयी माना गया. लंबे कोर्ट केस के बाद अंततः 2013 में गौतम को जीता हुआ मानकर शपथ दिलाई गई.

हरियाणा 2014 में सोनीपत जिले की राइ सीट पर कांग्रेस के विधायक जयतीर्थ ने सिर्फ 03 वोटों से इनेलो के इंदरजीत को हरा कर सीट बचाई थी. क्‍या आपको नहीं पता कि वह एक वोट ही था, जिसने 13 दिनों में ही अटलजी को सत्‍ता से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया था. इसलिए आपका एक वोट बहुत ही कीमती है. इसलिए वोट जरूर दें, और दुसरों को भी दिलाएं.

क्‍या है लोकतंत्र ?
लोकतंत्र (शाब्दिक अर्थ “लोगों का शासन”, संस्कृत में लोक, “जनता” तथा तंत्र, “शासन”,) या प्रजातंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था है, जिसमें जनता अपना शासक खुद चुनती है. यह शब्द लोकतांत्रिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक राज्य दोनों के लिये प्रयुक्त होता है. लोकतंत्र शब्द का प्रयोग राजनीतिक सन्दर्भ में किया जाता है, किंतु लोकतंत्र का सिद्धांत दूसरे समूहों और संगठनों के लिये भी संगत है. सामान्यतः लोकतंत्र विभिन्न सिद्धांतों के मिश्रण से बनते हैं, पर मतदान को लोकतंत्र के अधिकांश प्रकारों का चरित्रगत लक्षण माना जाता है. लोकतंत्र की परिभाषा के अनुसार यह “जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन है.”

अब आपका वह एक वोट

  • हमारा एक सही वोट मरहम है उस परिवार के लिए जिसने अपने बच्चे सीमा पर खोए हैं.
  • हमारा वोट एक प्रेरणा है भविष्य के लिए कि आने वाली नस्लें हमसे सीखें कि दो सही विकल्प में ज्यादा सही और दो गलत विकल्प में कम गलत को कैसे चुने ?
  • हमारा एक वोट श्रद्धांजलि है उन 07 लाख क्रान्तिकारियों को जिन्होंने अपनी जान की आहुति देकर एक स्वतंत्र भारत के सपने देखे थे.
  • हमारा एक वोट या एक सही चुनाव देश की 66 प्रतिशत जनसंख्या, जो गरीबी और भुखमरी से जूझ रही है, उसके मुंह में निवाला ला सकता है.
  • हमारा एक वोट घर पर बिस्तर तोड़ रहे बेरोजगार को रोजगार दे सकता है.
  • हमारा एक वोट बीमार को आसानी से दवा उपलब्ध करवा सकता है.
  • हमारा एक वोट विघटित समाज को संगठित बना सकता है.
  • हमारा एक निस्वार्थ वोट जाति पाति भाषा क्षेत्र जैसे मुद्दों से ऊपर उठाकर सबको राष्ट्रीयता में भारतीय होने का गौरव बोध करा सकता है.
  • हमारा एक वोट भारत को विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर कर सकता है.
  • हमारा एक वोट संस्कृति के इस देश को पाश्चात्यीकरण से मुक्ति दिला सकता है.
  • बस एक वोट, सही वोट, सही जगह वोट, सही विकल्प का वोट
  • पांच साल सरकार का, एक दिन मतदाता का’
  • वोट जरूर दें, दूसरों से भी दिलाएं

Related

Tags: चुनाव जागरूकता मतदान विधानसभा

Post navigation

Previous: तीरन से काटे तीरन को तीरन पर तीर चलावत हैं….
Next: बिल्थरारोड में कपड़े की दुकान में चोरी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.