Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • सियासी दलों के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सिर्फ ब्राह्मण ही क्यों बुलाए जा रहे? विशेष आलेख
  • ELECTION लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • राजनीति

सियासी दलों के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सिर्फ ब्राह्मण ही क्यों बुलाए जा रहे? विशेष आलेख

प्रबुद्ध वर्गों में सभी वर्गों के पढ़े-लिखे लोग भी आते हैं लेकिन वोटों के ध्रुवीकरण के लिए बुलावा सिर्फ ब्राह्मण का ही होता है. जाहिर है किसी विवाद से बचने के लिए इसे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का नाम दिया गया
Remote Desk 18 September, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Sapa Prabudh Sammelan1

बैरिया,बलिया. विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को अपने पाले में करने के लिए सभी राजनीतिक दल प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के माध्यम से ब्राह्मण मतों को साधने में लगे हुए है और इस कार्यक्रम को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का नाम देकर ब्राह्मणों को बुलवाया जा रहा है. उनकी मंशा टटोलने की जुगत हो रही है. सबसे बड़ा प्रश्न है  कि प्रबुद्ध वर्ग में केवल ब्राह्मण ही क्यों आते हैं? अन्य वर्गों के लोग क्यों नहीं?

प्रबुद्ध वर्गों में सभी वर्गों के पढ़े-लिखे लोग भी आते हैं लेकिन वोटों के ध्रुवीकरण के लिए बुलावा सिर्फ ब्राह्मण का ही होता है. जाहिर है किसी विवाद से बचने के लिए इसे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का नाम दिया गया. ब्राह्मण को साधने में अकेले सपा ही नहीं बल्कि बसपा, भाजपा सभी दल ब्राह्मणों को तरह – तरह का प्रलोभन दे रहे हैं. इससे ऐसा लगता है कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है.

सपा के थिंकटैंक कहे जाने वाले छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा के जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने उनके पैतृक गांव शुभनथही में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करा कर पांच ब्राह्मण सपा के कद्दावर नेताओं को बुलाकर इसका आगाज किया था जिसमें काशी के पंडितों ने शंख बजाकर मंगलाचरण और स्वस्तिवाचन  करते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था.

इसके तत्काल बाद बसपा ने भी सतीश मिश्रा को आगे कर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन जगह-जगह कराना शुरू कर दिया. यहां तक ही यह कार्यक्रम नहीं रुका. इस पर भाजपा ने भी मंथन करते हुए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन करना शुरू कर दिया. भाजपा  ब्राह्मण नेताओं को भेजकर ब्राह्मण मत को साधने का काम शुरू कर दी है.

कहीं ना कहीं ऐसा लग रहा है कि ब्राम्हण मतों का लेखा-जोखा करने में सभी दल असमंजस में है. राजनीतिक दलों ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन करा कर अन्य बिरादरी के प्रबुद्ध वर्गों का फिलहाल तो अपमान करना शुरू कर दिया है. जब ब्राह्मणों को ही बुलाकर उनके मंतव्य को समझना है तो इस कार्यक्रम का नाम प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन क्यों दिया गया. आए दिन यह सुनने को मिल रहा है कि प्रबुद्ध वर्ग में केवल ब्राह्मण ही आते हैं या अन्य जाति के भी प्रबुद्ध वर्ग के लोग नहीं आते हैं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है

बसपा ने एक बार नारा दिया था कि तिलक, तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार. प्रदेश में ऐसा नारा देने के बावजूद इस दल ने एक ब्राह्मण नेता को आगे कर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कराकर ब्राह्मणों को साधने का काम शुरू किया है जिसे तिलक वाले क्या कभी स्वीकार करेंगे?

समाजवादी पार्टी भी हमेशा कहती है कि सपा में ब्राह्मणों का बहुत कदर है. पंडित जनेश्वर मिश्र, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे आदि का हवाला देकर समाजवादी पार्टी में ब्राह्मण सम्मान चरम पर होने का दावा किया जाता है. अब देखना है कि ब्राह्मण मतों पर इसका कितना असर होता है.

भाजपा हिंदुत्व की बात करते हुए ब्राह्मणों को रिझाने का प्रयास में लगी है लेकिन ब्राह्मणों में भी कुछ ऐसे ब्राह्मण है जो भाजपा को ब्राह्मण विरोधी बता रहे हैं.अब देखना है कि हिंदुत्व के नाम पर भाजपा ब्राह्मणों को कितना अपने तरफ मोड़ पाती है.

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को लेकर राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा जरूर हो रही है कि इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण जिस दल के तरफ रुख करेगा, उसकी सरकार उत्तर प्रदेश में बन सकती है. अब देखना यह है कि ब्राह्मण मत को कौन सा दल अपनी तरफ मोड़ने मे सक्षम होता है.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

 

Related

Tags: प्रबुद्ध सम्मेलन बलिया ब्राह्मण

Post navigation

Previous: मशरूम की खेती से किसानों को मिल सकती है अतिरिक्त आमदमी, सोहांव में दिया गया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण
Next: गैरहाजिर थे 4 अधिकारी, बलिया जिलाधिकारी ने रोका वेतन, जनसमस्याओं का निपटारा नहीं करने पर 6 अधिकारियोंको नोटिस भी दिया

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Maharajpur Sapa Netri
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना

General Desk 3 September, 2026
Sapa PDA Sammelan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-सपा के पीडीए सम्मेलन में भाजपा पर चलाए गए जुबानी तीर, कहा पीडीए की एकजुटता से बनेगी सपा सरकार

General Desk 11 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.