Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • पेड़ से टकराकर पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की मौत, दो अन्य जख्मी
  • जिला जवार

पेड़ से टकराकर पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की मौत, दो अन्य जख्मी

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम अनियंत्रित स्कार्पियो के पलटने से दो युवकों की जान चली गई, वहीं दो अन्य अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 
News Desk 1 October, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
display-media-UPDATE_700

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम अनियंत्रित स्कार्पियो के पलटने से दो युवकों की जान चली गई, वहीं दो अन्य अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
बताया जाता है कि बलीपुर चट्टी के समीप रविवार देर शाम बांसडीहरोड की तरफ से रोहुआ की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकराकर हवा में कलाबाजी खाकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई. स्कार्पियो में चार युवक सवार थे. घटना के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर सन्नाटा छाया रहा. इसके बाद उसी रास्ते शहर से लौट रहे कुछ मजदूरों ने सड़क किनारे गाड़ी पलटी देखा तो शोर मचाया. शोर सुन मौके पर जुटे लोग घायल युवकों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे. बुरी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी में गंभीर रूप से घायल युवकों को निकालना आसान नहीं था. कारण गाड़ी पेड़ में उलझकर झाड़ियों में फंसी हुई थी. काफी मशक्कत के बाद मजदूरों ने नीचे से जमीन खोदकर किसी तरह युवकों को बाहर निकाला. इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए थे. साथ ही सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी.
घंटों की मशक्कत के बाद युवकों को बाहर निकाला गया तो सभी गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में थे. स्थानीय लोगों की निशानदेही पर घायलों की पहचान क्रमश: धर्मेंद्र (26) पुत्र संतोष गोंड़ व अजय (24) पुत्र रविंद्र गोंड निवासी सरांक थाना बांसडीहरोड के रूप में हुई, जबकि दो अन्य युवकों की पहचान सुनील (26) व गुड्डू (22) पुत्र राजन गोंड निवासी बनरही थाना सुखपुरा के दो सगे भाई के रूप में हुई. दोनों सरांक अपनी रिश्तेदारी में आए थे.
इधर सूचना के बावजूद एंबुलेंस न पहुंचने पर पुलिस ने एक निजी वाहन को रोककर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच कर धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सुनील व अजय को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया. इस दौरान वाराणसी जाते समय सुनील की रास्ते में मौत हो गई. सुबह घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही. हर कोई गाड़ी की हालत देखकर दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगा रहा था, जबकि मृतक धर्मेंद्र के घर पर सन्नाटा पसरा रहा. पूरा परिवार जिला अस्पताल में दिन भर रहा. युवकों की मौत ने परिवार सहित पूरे गांव को झकझोर दिया है.

Two persons were killed and as many injured when a SUV rammed into a tree and fell into a ditch, police said Monday. The incident took place Sunday night, killing Dharmendra Gaur (25) and Sunil (26), they said. The injured were rushed to a hospital where their condition was stated to be stable.

Related

Tags: जिला अस्पताल पुलिस बनरही बलिया बलीपुर चट्टी बांसडीहरोड रोहुंआ वाराणसी सराक सुखपुरा हादसा

Post navigation

Previous: वध के लिए जा रहे 8 पशु व 8 तस्कर पकड़े गए
Next: कला प्रतियोगिता के माध्यम से मृदा शक्ति बचाने का दिया संदेश

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.