Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-बांसडीह तहसीलदार बोले- गोंड जाति के पूर्व में जारी जाति प्रमाणपत्रों की पहले जांच होगी फिर नए जारी होंगे
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बांसडीह तहसीलदार बोले- गोंड जाति के पूर्व में जारी जाति प्रमाणपत्रों की पहले जांच होगी फिर नए जारी होंगे

गोंड जाति के जाति प्रमाण पत्र को लेकर तहसील पर हुए अनशन के बाद प्रशासन हरकत में आया। अनशन के उपरांत तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने गोंड समाज के लोगों को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया
General Desk 30 January, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
bansdih tehsildaar nitin kr singh

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. गोंड जाति के जाति प्रमाण पत्र को लेकर तहसील पर हुए अनशन के बाद प्रशासन हरकत में आया। अनशन के उपरांत तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने गोंड समाज के लोगों को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया, जहां प्रेस की मौजूदगी में देर तक चली वार्ता के दौरान पूरे मामले की स्थिति विस्तार से स्पष्ट की गई।

तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूनजी गोंड अपने समाज के लोगों के साथ तहसील पहुंचे थे। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी थी कि यदि दो दिनों के भीतर जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए तो आमरण अनशन किया जाएगा। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को देर शाम अनशन के बाद सभी पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई, ताकि तथ्य सामने आ सकें और भ्रम की स्थिति दूर हो।

वार्ता के दौरान तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन ने पूर्व में जारी जाति प्रमाण पत्रों के आधार पर सूची मांगी थी, जिस पर 11 लोगों की सूची दी गई। जांच के दौरान चार मामलों की प्रारंभिक पड़ताल की गई, जिसमें गंभीर विरोधाभास सामने आए। एक ही परिवार में कहीं भड़भूजा जाति का प्रमाण पत्र जारी पाया गया, जबकि उसी परिवार के अन्य सदस्यों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र मिला हुआ है। कुछ लोग इन्हीं प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी में भी कार्यरत हैं।

तहसीलदार ने साफ शब्दों में कहा कि जिन मामलों में इस प्रकार की अनियमितता पाई गई है, उनके संबंधित विभागों को पत्राचार किया जाएगा। आगे जांच में यदि ऐसे और मामले सामने आते हैं तो नौकरी निरस्तीकरण की संस्तुति भी संबंधित विभागों को भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि शेष आठ मामलों की जांच जारी है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि उनके परिवार में पूर्व में अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी हुआ है और भड़भूजा जाति का कोई प्रमाण पत्र नहीं है, तो उन्हें गोंड जाति का प्रमाण पत्र नियमानुसार जारी किया जाएगा। तहसीलदार ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्ष 2013 से पहले जाति प्रमाण पत्र ऑफलाइन जारी होते थे, जबकि बाद में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हुई। मेरी तहसील सबसे पुरानी तहसील  वर्ष 1945 की है। पुराने रजिस्टर उपलब्ध हैं, जिनके आधार पर गहन जांच की जा रही है।

वार्ता के दौरान मथौली गांव का उदाहरण भी सामने आया, जहां रोहित नामक व्यक्ति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी है, जबकि उसके पिता नथुनी का प्रमाण पत्र भड़भूजा जाति में बना हुआ है। तहसीलदार ने ऐसे मामलों को संदिग्ध बताते हुए कहा कि जब तक विरोधाभास स्पष्ट नहीं हो जाते, तब तक संबंधित परिवार को कोई भी जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने दो टूक कहा कि उनके कार्यकाल में अब तक एक भी नया गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है। पूर्व में जारी सभी प्रमाण पत्रों की भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जांच से संबंधित पूरी सूची कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गई है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news गोंड जाति जाति प्रमाण पत्र बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: Ballia-पूर्णकालिक कर्मचारी का दर्जा देने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का प्रदर्शन
Next: Ballia ने आजादी की राह दिखाई, अब यहीं से शुरू होगी सामाजिक समरसता की क्रांति: वीरेंद्र सिंह मस्त

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.