भृगु क्षेत्र के लिए गडकरी ने खोला सौगातों का पिटारा

बलिया के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत बनकर पधारे केंद्रीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को पूरी दरियादिली दिखाई. गाजीपुर से मांझी तक फोर लेन के अलावा शहर में साढ़े तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की भी घोषणा उन्होंने कर दी.

बलिया वालों के अरमानों को पंख लगाएंगे गडकरी

बीते कई दिनों से सांसद भरत सिंह एड़ी चोटी का पसीना एक किए हुए हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के स्वागत की तैयारी में. मगर भादो के अंधियारा फैलाते कारे कारे मेघा बैरी बन गए हैं. बीते दो दिन से लगातार हो रही बारिश अब मुसीबत का सबब बन चुकी है बलिया वालों के लिए.

गडकरी के स्वागत के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

गडकरी की सभा को लेकर भाजपा रोज तैयारी बैठक कर रही है. पार्टी में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है. मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने मंडल अध्यक्षों तथा जिला पदाधिकारियों की बैठक ली.

सपनों की सौगात लेकर आ रहे हैं गडकरी

सांसद भरत सिंह ने कहा कि केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मन्त्री नितिन गडकरी बलिया के विकास के सपनों की सौगात लेकर आ रहे हैं. अब यह तय हो चुका है कि अपना जिला विकास के मामले में ऊंचा मुकाम हासिल करने जा रहा है. उक्त बातें भाजपा सांसद भरत सिंह ने मंगलवार को बैरिया डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कही.

सांसद के अनुरोध पर पीएमओ ने भेजा सहयोग

सांसद भरत सिंह के द्वारा रविवार को बाढ़ पीड़ितों लोगो का जो दर्द पत्र के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री जी को प्रेषित किया गया था, उसको संज्ञान में लेते हुए शनिवार की शाम को सांसद भरत सिंह से प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली ने दूरभाष पर बात कर स्थिति के सम्बन्ध में जाना.