Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में एक व्यक्ति ने मायके में रह रही अपनी पत्नी पर पिस्तौल से हमला कर दिया। हालांकि महिला की किस्मत अच्छी थी और निशाना चूकने से उसकी जान बच गई। इसके बाद परिजनों ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा।
पूरा मामला फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा निवासी धर्मात्मानंद सिंह और उनकी पत्नी रूबी देवी से जुड़ा है। रूबी देवी अपने बच्चों की बेहतर देखभाल और पढ़ाई के लिए अपने मायके छोटकी सेरिया में रह रही हैं। बताया जा रहा है कि धर्मात्मानंद दोनों के बीच चल रहे पुराने मुकदमे में समझौते के लिए उन पर लगातार दबाव डाल रहा था।
बृहस्पतिवार की शाम आरोपी अचानक ससुराल पहुंचा और अपशब्द कहते हुए रूबी पर जान से मारने के इरादे से अपनी अवैध पिस्टल से गोली चला दी। हमले में बाल बाल बची पीड़िता ने तुरंत आपातकालीन सेवा 112 को सूचना दी। इसी दौरान महिला और उसके पिता शिवजी सिंह ने मिलकर साहस का परिचय दिया और आरोपी को पकड़कर उसके हाथ से पिस्तौल और कारतूस छीन लिए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की मदद से आरोपी पति, पिस्तौल और कारतूस को बांसडीह थाने लाया गया। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पति पत्नी में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। फिलहाल आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


