1029 करोड़ की लागत से दोहरीकरण व विद्युतीकरण होगा

फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य को 1029 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृति दी गई है. ऐसा कहना है रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा का. श्री सिन्हा ने फेफना-इन्दारा एवं मऊ-शाहगंज रेल खण्डों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास फेफना जंक्शन स्टेशन पर रविवार को आयोजित एक समारोह में किया

विकास पर बैठक में फोर लेन पर सवाल

गाजीपुर-हाजीपुर एनएच के फोर लेन के बारे में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के प्रतिनिधि संजय सिंह व जियाउद्दीन रिजवी के प्रतिनिधि मदन राय ने सवाल किया. इसकी प्रगति के बाबत जानकारी लेनी चाही. इस पर सांसद भरत सिंह ने कहा कि अभी एनएच के अधिकारी सर्वे के लिए आएंगे उसके बाद ही कुछ कार्रवाई होगी.

पीपरपाती, बिशुनपुरा, हरपुर में बांटे एलपीजी कनेक्शन

उज्जवला योजना के अंतर्गत ग्राम सभा पीपरपाती, बिशुनपुरा, हरपुर में निशुल्क गैस का वितरण सांसद भरत सिंह ने किया. रघुनाथपुर में 25, बिशुनपुरा में 40 एवं हरपुर में 60 महिलाओं में उज्जवला योजना के अंतर्गत निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया.

मुख्यमंत्री आए तो ‘हेमामालिनी के गाल’, नाही त खस्ताहाल

लालू प्रसाद यादव ने पड़ोसी बिहार की सड़कों की चर्चा करते हुए हेमामालिनी के गाल का हवाला दिया था. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 2 मई को बैरिया आगमन पर आने पर श्रृंगार पटार करके कुछ इसी अंदाज में शहीद स्मारक मार्ग तैयार किया गया था. मगर आज कुछ महीने बाद ही उसकी हालत बस पूछिए मत, तस्वीरों में खुद ही देखिए.

चाक चौबंद होगी बलिया में बिजली सप्लाई – सांसद

सांसद भरत सिंह शुक्रवार को अपने नवकाटोला स्थित आवास पर चैपाल लगा कर बैरिया विधान सभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं. सभी लोगों से व्यक्तिगत बात कर उनकी समस्याओं के यथाशीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया.