Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
फेफना,बलिया. फेफना पुलिस ने सदाफल आश्रम में आयोजित यज्ञ के दौरान महिलाओं के गले से सोने-चांदी की चेन काटकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने की चेन,लॉकेट,चांदी की चेन, 600 रुपये नकद तथा ईको वैन बरामद की है।
बताया गया कि मिड्ढा गांव स्थित सदाफल आश्रम में बुधवार को हुए यज्ञ में शामिल होने आई दो महिलाओं के गले से भीड़ का फायदा उठाते हुए चेन काट ली गई थी। एक महिला की लॉकेट के साथ सोने की चेन तथा दूसरी महिला की चांदी की चेन चोरी हो गई थी। पीड़िताओं की तहरीर पर फेफना थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।
थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गुरुवार तड़के उपनिरीक्षक शिवम कुमार वर्मा व पुलिस टीम ने मिठवार मोड़ के पास घेराबंदी कर पाली उर्फ पल्लवी, सीमा, सुनीता, सुनीता और आकाश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में चोरी की गई सोने की चेन मय लॉकेट, चांदी की चेन, 600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ईको वैन बरामद हुई।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


