Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे,बलिया
बैरिया,बलिया. बैरिया थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव निवासी किशोर आदर्श तिवारी (17 वर्ष) पुत्र रामनिवास तिवारी उर्फ अजीत तिवारी की बृहस्पतिवार को हाई टेंशन विद्युत तार के चपेट में आने से मृत्यु हो गई।
परिजनों के माने तो आदर्श तिवारी खेत से बांस काट कर घर लाने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान बांस ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट हाइट टेंशन विद्युत तार के संपर्क में आ गया। बांस में करंट उतर आया था और आदर्श इसकी चपेट में आ गया।
करंट लगने से आदर्श मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आदर्श के बड़े पापा मनोज तिवारी ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हाई टेंशन तार जमीन से लगभग 6 फीट की ऊंचाई पर झूल रहे थे। इसके शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन किसी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
आदर्श की माता सुमन देवी ने बताई की यदि बिजली विभाग समय रहते हाई टेंशन तार को सुरक्षित ऊंचाई पर कर दिया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था। आदर्श तीन भाई थे। अपने बड़े भाई की मृत्यु होने पर दहाड़े मारकर रो रहे छोटा भाई अभिनंदन तिवारी 15 वर्ष व रोहन उर्फ धनु तिवारी 10 वर्ष ने बिजली विभाग की अनदेखी को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया।
गांव के प्रधान संजय निषाद ने निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है की क्षेत्र के कई गांवों में जर्जर तार हैं और यह 5 से 6 फीट ऊंचाई से गुजर रहे हैं, बार-बार तार की शिकायत किया गया और कई बार शिकायत के बाद भी हादसे होते रहे। लेकिन बिजली विभाग कभी भी हादसा रोकने का प्रयास नहीं करता है।
इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घटना पर पुलिस पहुंची है।जांच चल रही है नियमानुसार पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में एसडीओ विद्युत हंसराज यादव का बयान अलग है. उनके अनुसार उनके लाइनमैन ने जानकारी दी है कि उक्त किशोर घर के अंदर बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई है। हालांकि मामले की जांच की जाएगी। जांचोपरांत नियमानुसार कार्रवाई किया जाएगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


