Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र में मनचलों और दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ दबंगों ने बीच राह ई रिक्शा रुकवाकर एक युवती के साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। घटना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन पेट्रोल पंप के पास की है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात कार सवारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ई-रिक्शा में सवार होकर बलिया शहर जा रही थी। टकरसन पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही चार पहिया गाड़ी में सवार चार अज्ञात युवकों ने रिक्शा को जबरन रुकवा लिया।
आरोप है कि कार से उतरे युवकों ने युवती को गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया, तो दबंगों ने लात घूंसों से उसकी पिटाई कर दी और गंभीर रूप से अभद्रता की।घटना के बाद पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत कर ली है।
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चारों अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें पुलिस हिरासत में लिया जाएगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


