पर्यटन मंत्रालय की टीम पहुंची बलिया

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की दो सदस्यीय सर्वे टीम बृहस्पतिवार को बलिया पहुंची. टीम ने सांसद भरत सिंह के साथ बलिया की पौराणिक स्थलों का निरीक्षण किया.

भरत सिंह का सरप्राइज गिफ्ट- दीपावली तक बलिया से दिल्ली सीधी ट्रेन

दीपावली तक बलिया को एक और नई सौगात मिलने वाली है. सांसद भरत सिंह ने भरोसा जताया है कि बलिया से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है. सांसद ने रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद बताया कि आजादी के बाद अब तक बलिया से दिल्ली की सीधी ट्रेन न होना सदैव से सालता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बलियावासियों की यह मांग पूरी करके वीर शहीदों को सम्मान दिया है.

नरेंद्र मोदी ने विश्व में बजाया भारत का डंका-दुबे

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67 वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया. कार्यकर्ताओं द्वारा लाए गए बड़े आकार के केक को जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने काटा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाकर खुशी का इजहार किया.

नरेंद्र मोदी का बर्थ डे मनाएंगे सांसद भरत सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को बलिया में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. स्वच्छता अभियान के अलावा मरीजों के बीच फल वितरण, मंदिरों में पूजन एवं हवन तथा भाजपा कार्यालय पर एलसीडी के माध्यम से प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुनाया जाएगा.

चंद्रिका प्रसाद की पुण्यतिथि पर बांटे गए भोजन

बलिया के पूर्व सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद की 17 वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से बालेश्वर मंदिर हनुमानगढ़ी मंदिर व रेलवे स्टेशन पर निर्धन व असहाय लोगों के बीच 101 भोजन के पैकेट वितरित किए गए.