भरत सिंह ने गंगा पार गांवों में पहुंचाई सहायता

सांसद भरत सिंह ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र गंगा नदी के उस पार नौरंगा, चक्की और भुवाल छपरा, उदई छपरा गांवों में नाव से पहुंचकर वहां के लोगो का दुःख दर्द सुना.

सांसद भरत सिंह ने भी जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल

सांसद भरत सिंह ने सोमवार को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान सांसद ने बाढ़ पीड़ितों का दर्द जाना और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दूबे छपरा रिंग बंधे को सुरक्षित करने का निर्देश दिया.

विनोद राय की पत्नी को स्वास्थ्य विभाग में मिली नौकरी – नीरज शेखर

गुरुवार को नरही पहुंचे कैबिनेट मंत्री नारद राय, सांसद नीरज शेखर व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने पुलिस की गोली से मरे विनोद राय के परिजनों से मिले एवं उन्हें आश्वस्त किया कि राधा राय को स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति मिल गई है.

साल के अंत तक बलिया स्टेशन पर दो स्वचालित सीढ़ियां

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने सांसद भरत सिंह को आश्वस्त किया है कि बलिया रेलवे स्टेशन के लिए 24 डिब्बे का वाशिंग पिट स्वीकृत हो गया है. महीने भर में इसका टेंडर हो जाएगा. बलिया स्टेशन पर दो स्वचालित सीढ़ियां इस वर्ष के अंत तक लग जाएंगी. साथ ही बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण का काम चल रहा है.

ओझवलिया को पूर्ण साक्षर घोषित करने में भी हैं अड़ंगे

बलिया के सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया को पूर्ण साक्षर घोषित किया जाना है. इसकी समीक्षा के लिए लोक शिक्षा केंद्र ओझवलिया पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ब्रह्मा राम सिंह पहुंचे. उन्होंने लोक शिक्षा केंद्र पर तैनात प्रेरक विजयलक्ष्मी से अब तक संपन्न परीक्षाओं में शामिल नवसाक्षरों के बारे में जानकारी ली.