Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-सरयू की तेज धारा और कटान महराजपुर गांव के करीब, मौके पर पहुंचे एसडीएम
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की तेज धारा और कटान महराजपुर गांव के करीब, मौके पर पहुंचे एसडीएम

सरयू नदी का बढ़ते जलस्तर और तेज होता कटान महराजपुर गांव में आबादी की ओर बढ़ रहा है जिसने ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ा दी है
General Desk 30 July, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih SDM at Saryu Bank

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. सरयू नदी का बढ़ते जलस्तर और तेज होता कटान महराजपुर गांव में आबादी की ओर बढ़ रहा है जिसने ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ा दी है। बुधवार की शाम नवागत उपजिलाधिकारी पुष्कर मिश्रा कटान प्रभावित महराजपुर गांव पहुंचे और बाढ़ विभाग द्वारा कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गांव की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कटान स्थल पर एसडीएम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने नदी की भयावह स्थिति बताते हुए गांव को बचाने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में नदी का दबाव लगातार बढ़ा है और कटान की रफ्तार ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद एसडीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और गांव को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

एसडीएम ने बाढ़ खंड के सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) को मौके पर बुलाकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने कहा, “कटान की स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर है। बाढ़ विभाग के अधिकारी मौके पर कार्य कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि गांव को किसी भी तरह का नुकसान न होने पाए।”

बताया कि यदि बाढ़ की स्थिति गंभीर होती है तो ग्रामीणों के लिए सुरक्षित शरणस्थली की व्यवस्था भी कर ली गई है। महराजपुर से लगभग एक किलोमीटर दूर हुसैनाबाद स्थित पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र को संभावित राहत शिविर के रूप में तैयार रखा गया है, जहां जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित ठहराया जाएगा।

वर्तमान में सरयू नदी की धारा आबादी से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बह रही है। यही वजह है कि गांव के लोगों की निगाहें लगातार नदी के रुख पर टिकी हुई हैं। उधर जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार डीएसपी हेड पर बुधवार सायं चार बजे जलस्तर 63.49 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरा बिंदु 64.010 मीटर के बेहद करीब पहुंच चुका है। वहीं चांदपुर गेज स्टेशन पर जलस्तर 57.28 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरा बिंदु 60.240 मीटर से नीचे है। वही बृहस्पतिवार को सरयू डीएसपी हेड पर 63.50 जबकि चांदपुर 57.21 घटाव वही मांझी में सरयू 52.60 दर्ज किया गया।

सरयू के बढ़ते दबाव के बीच महराजपुर के लोगों की चिंता स्वाभाविक है, लेकिन प्रशासन की सक्रियता और लगातार हो रहे बचाव कार्यों से ग्रामीणों को कुछ राहत जरूर मिली है। फिलहाल गांव में हर नजर नदी की ओर टिकी है और लोग यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सरयू का रुख आबादी से दूर ही रहे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news एसडीएम पुष्कर मिश्र कटान बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बाढ बांसडीह सरयू

Post navigation

Previous: Ballia-दूध के कनस्तर लदी तेज रफ्तार पिकअप ने व्यवसाई को कुचला, दुकान बंद कर घर लौट रहे थे संतोष
Next: Ballia-मछली पकड़ने के दौरान जाल में मिलीं दो अष्टधातु की प्रतिमाएं, पुलिस ने लिया कब्जे में

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.