Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में दोहरीघाट सहायक पंप कैनाल में मछली पकड़ने के दौरान जाल में दो अष्टधातु की प्रतिमाएं मिलीं। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। कई लोगों ने मूर्तियों की पूजा भी शुरू कर दी. प्रथम दृष्टया एक प्रतिमा बजरंगबली तथा दूसरी लड्डू गोपाल (भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप) की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाहिदपुर (झंगहटा) निवासी रमाशंकर राजभर गुरुवार सुबह करीब आठ बजे रोज की तरह कैनाल में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान जाल कोई भारी वस्तु उलझ गयी। काफी मशक्कत के बाद जब जाल को बाहर निकाला गया तो उसमें दो प्रतिमाएं फंसी हुई थीं। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बन गई।
घटना की सूचना पर उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमाओं को अपने कब्जे में ले लिया। उभांव थाना के उपनिरीक्षक (हल्का दरोगा) सुमित त्रिपाठी ने बताया कि बरामद प्रतिमाएं अष्टधातु की प्रतीत होती हैं। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्रतिमाएं किस स्थान की हैं और कैनाल तक कैसे पहुंचीं।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि किसी ने इन प्रतिमाओं को जल प्रवाह कर दिया होगा तो कोई इन्हें अति प्राचीन भी मान रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


