Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • फेफना में त्रिकोणीय संघर्ष, मुकाबला कांटे का
  • जिला जवार

फेफना में त्रिकोणीय संघर्ष, मुकाबला कांटे का

विधानसभा चुनाव में फेफना विधान सभा क्षेत्र में भाजपा, सपा और बसपा में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है.
News Desk 19 February, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
PHEPHNA

फेफना (बलिया) से संतोष शर्मा

विधानसभा चुनाव में फेफना विधान सभा क्षेत्र में भाजपा, सपा और बसपा में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है. विधानसभा क्षेत्र में इस जबर्दस्त कांटे के मुकाबले में जहां राजनीति के पंडित भी किसी भी प्रत्याशी के जीत हार के फैसले को लेकर आश्वस्त नहीं दिख रहे हैं. वहीं चुनाव के मैदान में ताल ठोक रहे तीनों प्रत्याशी अपनी अपनी जीत भारी बहुमत से सिद्ध करने का अपना फार्मूला जनता के सामने रख रहे हैं.

भाजपा के वर्तमान विधायक और प्रत्याशी उपेन्द्र तिवारी को पिछली बार 51,151 मत मिले थे. सुभासपा से भाजपा के गठबंधन के बाद राजभर और कुशवाहा समाज सहित कुछ अन्य वर्ग के मतों को जोड़ कर उपेंद्र तिवारी इस बार अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे हैं. शायद यही वजह है कि वे बैंड बाजे के साथ क्षेत्र में गांव गांव में जनसम्पर्क कर रहे हैं.

इसी तरह क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व करने वाले और वर्तमान एमएलसी अम्बिका चौधरी इस बार बसपा के झंडे तले मैदान में है. चौधरी को पिछले चुनाव में प्राप्त 47,504 मत मिले थे. इस बार बसपा के पैतीस हजार बेस वोट के साथ अन्य वर्गों में अपने व्यक्तिगत सम्बन्धों को जोड़कर वे अपनी जीत के प्रति अश्वस्त हैं.

इस बार सपा से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं संग्राम सिंह यादव. सपा सरकार के विकास के कार्य एवं अखिलेश यादव की लोकप्रियता ही उनकी पूंजी है. पिछली बार कौमी एकता दल के प्रत्याशी के रूप में उन्हें 47 हजार मत मिले थे. सपा कांग्रेस गठबंधन के बूते वे भी अपनी जीत पक्की मान रहे हैं.

इस तरह तीनो प्रत्याशी अपनी अपनी गणना जनता में सिद्ध कर रहे है. परिणाम क्या होगा, यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है, लेकिन फेफना विधानसभा में जबरदस्त त्रिकोणीय मुकाबला है और इस बार के चुनाव में सबसे ख़ास बात ये है की जाति और धर्म की दिवाले ध्वस्त होती हुई प्रतीत हो रही है. जनता जाति पांति से ऊब कर विकास करने वाले और प्रगतिशील सोच वाले प्रत्याशी को चुनना चाहती है. लेकिन सीमित विकल्प है और पिछले विधान सभा चुनाव में जो प्रत्याशी मैदान में थे, वे ही इस बार भी चुनावी परिदृश्य में है.  हां दो प्रत्याशियों द्वारा पार्टी बदल देने से बहुत मतदाता इस असमंजस की भी स्थिति में है कि व्यक्तिगत सम्बन्ध के चलते नेता विशेष को अपना मत दे या पार्टी के आधार पर अपना मत पार्टी के सिद्धांतों पर दें.

Related

Tags: अंबिका चौधरी कांग्रेस चुनाव फेफना बसपा भाजपा विधानसभा संग्राम सिंह यादव सपा

Post navigation

Previous: आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण अतिआवश्यक
Next: बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र – इतिहास के आइऩे में

ये भी पढ़ें

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.