बेल्थरारोड: अतिक्रमण अभियान का विरोध करने वाले व्यापारियों ने एसडीएम से की कहा सुनी

सुभासपा के क्षेत्रीय विधायक हंसूराम ने अवैध अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर एक सवाल के जबाब में कहा कि अवैध अतिक्रमण हटाना कोई बुरी बात नही है. उसे विना भेदभाव के हटाया जाना चाहिए, लेकिन मेरे संज्ञान में आया है कि नगर पंचायत बेल्थरारोड की ओर से खुद ही नाले पर अतिक्रमण किया गया है तो सबसे पहले उसे अतिक्रमण हटाना चाहिए

बेल्थरारोड: बाग में लगी भीषण आग

सूचना है कि फायर ब्रिगेड का कोई वाहन खाली नहीं मिला. जिससे कि यहां पर लगी आग पर कंट्रोल पाया जा सके. इस घटना को सुनकर उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल व 112 डायल पुलिस मौके पर मौजूद मिली. अस्पताल प्रशासन की ओर से आधा इंच की प्लास्टिक की पाइप से आग बुझाने का प्रयास देखने को मिला.

जमीन कब्जा करने वाले पूर्व प्रधान की स्कूल बाउंड्री पर चला बुल्डोजर

बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फरसाटार में श्रीराम मंदिर की अवैध रूप से जमीन कब्जा करने वाले पूर्व प्रधान के स्कूल बाउंड्री पर गुरुवार को चला यूपी सरकार का बुल्डोजर. इसको …

बेल्थरारोड: हैंडपंप गाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद

उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुशहा भाड़ में दो पाटीदारों के बीच हैंडपंप गाड़ने को लेकर सोमवार को विवाद हो गया. वहीं बड़े भाई मनोज राजभर के ससुराल वालों ने बेल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र के कुशहा भाड़ गांव में पहुंचकर सोमवार की देर रात सरोज राजभर व उसके पत्नी बबीता को पिटाई करना शुरू कर दी.

Death

बस की चपेट में आने से लेखपाल की मौत

बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेल्थरारोड-रसड़ा राजमार्ग पर सोमवार की शाम करीब 4 बजे ग्राम बिड़हरा मंदिर के सामने एक बस की चपेट में आने से शम्भूनाथ राम (51) की जहां मौत हो …

जननायक चंद्रशेखर की मनाई गई 95 वीं जयंती

बलिया. चंद्रशेखर विचार मंच एवं शेखर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को जननायक चंद्रशेखर की 95वीं जयंती चंद्रशेखर उद्यान में सर्व धर्म समभाव प्रार्थना सभा के रूप मे मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य …

News Shorts: आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

स्थानीय डीएवी रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का दाहिना पैर कट के अलग हो गया. स्थानीय लोगों के मदद से डायल 108 नम्बर एम्बुलेंस से घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल किया गया.

सिकंदरपुर, रेवती और बेल्थरारोड में खेत में लगी आग, फसल हुई राख

सिकंदरपुर, बलियाः स्थानीय गांव के पूरब पुरवे में खड़ी गेंहू के खेत में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई. तेज पछुवा हवा के कारण आग ने देखते देखते ही विकराल रूप धारण …

क्रिकेट प्रतियोगिता: बेल्थरारोड चौराहा क्रिकेट क्लब की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल ने फीता काटकर किया. क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बिल्थरारोड चौराहा क्रिकेट क्लब और न्यू सुपर स्टार बिल्थरारोड के बीच सोमवार की रात्रि में खेला गया जिसमें न्यू सुपर स्टार बिल्थरारोड की टीम लक्ष्य से सात रन पहले ही सिमट गई. और बेल्थरारोड चौराहा की टीम ने सात रन से फाइनल मैच को जीत लिया.

श्रीरामचरितमानस पाठ और यज्ञ पूजन- अर्चन में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

यज्ञ पूजन- अर्चन में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. इस दौरान श्रद्धालुओ के जय श्रीराम के उद्धोष से पूरा वातावरण भक्तमय हो उठा. अखण्ड रामचरित मानस के समापन व यज्ञ कार्यक्रम के उपरांत सोमवार को भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया. जिसमे सैकड़ो श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया.

स्मार्टफोन पाकर पीजी कॉलेज के स्टूडेंट्स का खिला चेहरा

मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने कहा कि स्मार्टफोन सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए दिया जा रहा है. विद्यालय प्रबंधक रविशंकर सिंह पिक्कू ने बताया कि सरकार को 211 बच्चों की सूची भेजी गई थी जिसमें अभी सिर्फ 152 बच्चों के लिए स्मार्ट फोन मिला था.

बेल्थरारोड में घर अंदर लगे डीएवी के मीटर को बाहर दरवाजे लगाने का अभियान

एसडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग नहीं किए जाने की शिकायत को दूर करने के लिए विद्युत मीटर को बाहर लगाया जा रहा. साथ ही मीटर के बाईपास विद्युत चोरी रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. जब तक 100% यह पूरा नहीं होता तब तक यह अभियान चलाया जाएगा.

बलिया में पत्रकारों की रिहाई के लिए जगह जगह हुए विरोध प्रदर्शन

बेल्थरारोड, बलिया.स्थानीय तहसील क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन की संख्या में पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जिला प्रशासन के …

[NEWS SHORTS] डीएम ने कहा- स्मार्टफोन आवश्यक है लेकिन दुरूपयोग से बचें

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने महाविद्यालय के बी ए तृतीय वर्ष के 338 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन दिया मोबाइल फोन मिलते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे.

बेल्थरारोड: चैत्र नवरात्र में ऐतिहासिक मेले का आयोजन

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन शनिवार को माता के दरबार में भक्तों का भारी ताता लगा रहा. भक्त माता को फल फूल प्रसाद चुनरी चढ़ा के माता को प्रसन्न करने में लगे रहे. श्

NEWS SHORTS: प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

सीएचसी रेवती पर अलग-अलग गांव निवास फाइलेरिया के 55 मरीजों के बीच विभिन्न सामानों के साथ मरहम का वितरण किया गया. सीएचसी अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने फाइलेरिया की साफ सफाई तथा उस पर मरहम लगाने का तरीका मरीजों को प्रदर्शन के द्वारा बताया गया.

सतीश चंद्र महाविद्यालय और देवेंद्र पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन टेबलेट का वितरण

देवेंद्र पीजी कॉलेज बेल्थरारोड के प्राचार्य डॉ राम सिंह कहां की भाजपा सरकार ने चुनावी वादा के दौरान चुनावी वादा पूरा करते हुए अब बच्चों को स्मार्टफोन वितरित कर रही है. जिसका आप शिक्षा के हित में सहयोग करेंगे.

एमएलसी चुनाव: भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू ने मतदाताओं से वोट मांगे

विधान सभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे छट्ठूराम ने कहा कि उप्र में उच्च सदन के लिए निर्वाचित प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य का चुनाव करने में आगामी 9 अप्रैल को मतदान कर अपना नेता चुनेंगे. उन्होने सभी मतदाताओं पर भरोसा करते हुए रविशंकर सिंह पप्पू को मत देने की अपील की.

एलआईसी बांसडीह में रही सम्पूर्ण हड़ताल

वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन बांसडीह के कर्मचारियों ने बताया कि यह हड़ताल सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित की गयी है. सरकार जिस तरह से अंधाधुंध निजीकरण, सरकारी प्रतिष्ठानों का विनिवेश, श्रम कानूनों को कमजोर, बीमा-रक्षा-संचार और खुदरा व्यापार में विदेशी पूंजी की अनुमति दे रही है, उससे देश को बहुत नुकसान हो रहा है. हम सरकार से मांग करते हैं कि वह आम जनता की मुश्किलों को बढ़ाने वाले इन कदमों को वापस ले.

breaking news update

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल, मुख्य राजस्व अधिकारी के हाथों स्मार्ट फोन का वितरण

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की बैठक बलिया. ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की बैठक त्रिकालपुर, रेवती में संपन्न हुई. बैठक में सर्वप्रथम भगवान परशुराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत किया …