Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • राजनीति
  • भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में दी गई जनसंपर्क महा अभियान की जानकारी
  • राजनीति

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में दी गई जनसंपर्क महा अभियान की जानकारी

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में दी गई जनसंपर्क महा अभियान की जानकारी सांसद, दुबे समेत परिवहन मंत्री रहे मौजूद बलिया. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की अध्यक्षता में जिराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को संपन्न हुई.
सेंट्रल डेस्क 21 May, 2023 1 minute read
Information about public relations campaign given in BJP District Working Committee meeting

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में दी गई जनसंपर्क महा अभियान की जानकारी
सांसद, दुबे समेत परिवहन मंत्री रहे मौजूद

बलिया. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की अध्यक्षता में जिराबस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को संपन्न हुई.
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला प्रभारी विजय बहादुर दुबे उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वन्दे मातरम गीत के साथ की गयी.
कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री दूबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. यहाँ ना जाति है ना धर्म है सब एक समान है. राष्ट्र सर्वोपरि है. जाति-पाति से ऊपर उठकर भाव ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है.

यही कारण है कि हम सबका साथ सबका विकास और विश्वास के मूल मन्त्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. देश के लोकप्रिय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी
की सभी जनकल्याणकारी योजनायें सीधे धरातल पर आम जनमानस के बीच बिना किसी जाति धर्म मजहब के बिना भेदभाव के पहुंच रही हैं. सभी वर्गों का विकास, सबका कल्याण हो रहा है. हमारी पहचान सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता के रूप में होनी चाहिए.
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमें लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क महाअभियान अंतर्गत सरकार की रीतियों नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है. जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने 30 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों को विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी दी.

बताया कि एक जून से लेकर बीस जून तक लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम होंगे.इसमें सलेमपुर लोक सभा के बेल्थरा रोड विधानसभा तथा बलिया लोक सभा के बलिया नगर विधानसभा में एक जनसभा होना है.

इसके अलावा प्रबुद्ध व व्यापारी वर्ग का सम्मेलन होना है. लोक सभा क्षेत्र में कराए गए कार्य का अवलोकन कर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी. विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ का एक बैठक निर्धारित है. इसके बाद सात मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन भी होना है.

इसके साथ ही लाभार्थी सम्मेलन भी होगा. इसमें केन्द्र व राज्य सरकार से लाभान्वित लोगों को आमंत्रित किया जाना है. इसके बाद एक्कीस से तीस जून तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है.

इसमें केन्द्र व राज्य सरकार से लाभान्वित लोगों को आमंत्रित किया जाना है.इसके बाद एक्कीस से तीस जून तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इस मौके पर विरेन्द्र सिंह मस्त, रविन्द्र कुशवाहा, नीरज शेखर, सकलदीप राजभर, केतकी सिंह, उपेन्द्र तिवारी, आनन्द स्वरूप शुक्ला, बब्बन राजभर, भगवान पाठक, देवेंद्र यादव, विनोद शंकर दुबे, विजय बहादुर सिंह, शिव शंकर चौहान, रामजी सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक यादव, सतवीर सिंह, संतोष सिंह, अरुण सिंह बंटू, अमरजीत सिंह, संजय जयसवाल, जयप्रकाश जयसवाल, नितेश मिश्रा, नीतू पांडे,पंकज सिंह, अश्वनी सिंह, संतोष पांडे, प्रमोद सिंह ,सीतांशु गुप्ता ,राजेश सिंह ,सूर्य प्रकाश सिंह, प्रतुल ओझा ,जावेद कमर खांन आदि लोग उपस्थित रहे. संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया.
बलिया से पंकज कुमार सिंह जुगनू की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार बेल्थरारोड भगवान पाठक भाजपा भारतीय जनता पार्टी मंत्री रविन्द्र कुशवाहा राज्य सरकार लोक सभा वन्दे मातरम गीत विजय बहादुर सिंह विधानसभा विनोद शंकर दुबे विरेन्द्र सिंह मस्त शिव शंकर चौहान सकलदीप राजभर

Post navigation

Previous: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की दुबहर ब्लॉक इकाई गठित
Next: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 54 करोड़ की स्वीकृति दी

ये भी पढ़ें

omprakash rajbhar aug 2025
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी

General Desk 29 October, 2026
Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
BJP Meeting Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

General Desk 26 October, 2026

Recent Posts

  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

You may have missed

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Road women Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.