भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चलाया वृहद वृक्षारोपण का अभियान, पहले दिन 110 स्थानों पर किया पौधारोपण

भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो दिवसीय वृहद पौधारोपण अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूरे जनपद में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया. आम जनमानस से उनके संरक्षण हेतु अपील की. इस अभियान की औपचारिक शुरुआत शहर के गुलाब देवी महिला इंटर कॉलेज में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह ‘लिटिल’ तथा प्रधानाचार्य की उपस्थिति में पौधारोपण करके किया गया.

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से युवक को किया घायल, सोने की चैन, मोबाइल छीनकर हुए फरार

उभांव थाना क्षेत्र के मिश्रौली मार्ग पर सोमवार की देर रात लखरानी स्कूल के पास बाइक सवार हथियार से लेस बदमाशों ने एक अस्पताल संचालक के पुत्र पर तमंचा से फायर झोंक घायल कर दिया उसके बाद छ: तोला सोने की चेन व मोबाइल छीन कर फरार हो गए.

रेल सुरक्षा बल की बुलेट यात्रा वाराणसी से बेल्थरारोड पहुंची

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रेल सुरक्षा बल वाराणसी की ओर से निकाली गयी बुलेट यात्रा सोमवार की दोपहर में बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पहुंची. और एलईडी टीबी के माध्यम से रेल यात्रा के दौरान ट्रेन व प्लेट फार्म पर यात्रियों को भयमुक्त सुगम, सुरक्षित रेल यात्रा के संदेश से अवगत कराया गया.

बासपार बहोरवा रोड पर सीसी सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू

क्षेत्र के बासपार बहोरवा रोड की सड़क के गड्ढे में तब्दील होने व जलजमाव की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन शनिवार को एक्शन मोड में आ गया. और सीसी सड़क बनने का निर्माण कार्य शुरू हो गया. जिससे लोगों में खुशी व्याप्त है.

बेल्थरारोड : उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन

बेल्थरारोड में शुक्रवार की देर शाम के एक मैरेज हाल में अखिल भारतीय साहू समाज संगठन के पदधिकारियों ने एक बैठक कर दर्जी कन्हैया लाल हत्या के मामले में सभी दोषियों को फांसी की सजा की मांग की.

हाथी, घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा में आगे- आगे घोड़े और हाथी चल रहे थे. श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. भक्ति गीतों पर थिरकते बालको की टोली समा बांध रही थी.

सैलून की दुकान का दरवाजा तोड़कर 10 हजार नगदी समेत घर के सामान की चोरी

कादिर पुत्र हासिर निवासी सहिया बेल्थराबाजार की रेलवे स्टेशन रोड पर सैलून की दुकान है रोज की भांति मंगलवार शाम को दुकान बंद करके घर चला गया.
बुधवार की सुबह जब कादिर दुकान खोलने आया तो दुकान का ताला टूटा देख आवाक रह गया. अन्दर गया तो दराज में रखे 10 हजार रुपये गायब थे और ट्रीमर जिसकी कीमत तीन हजार है.

बेल्थरारोड: जलभराव के कारण पूरी सड़क तालाब में तब्दील

बारिश का पानी सड़कों पर भरने से सबसे अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को हो रही है. बारिश के पानी का निकास नहीं होने से मोहल्ले में जलभराव की समस्या बनी हुई है. जिससे मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है. और संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका प्रबल हो गयी है.

बिजली चोरी के मामले में एसडीओ और जेई पर ढाई लाख रूपये मांगने का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन

एसडीओ राजेन्द्र कुमार और जेई अवधेश कुमार का कहना है कि प्रवीण नारायण द्वारा रुपये मांगने का लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. हम लोग के द्वारा कोई पैसा नही मांगा गया है. जेई अवधेश कुमार का कहना है कि प्रवीण नारायण द्वारा 4 किलोवाट के मेन केबिल के अतिरिक्त दो केबिल के माध्यम से 26 किलोवाट बिजली की चोरी अवैध रूप से की जा रही थी.

मनियर: दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, एक की मौत तीन घायल

जिला अस्पताल से भी उमेश चौहान उर्फ छांगुर को डॉक्टर ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया. बीएचयू में इलाज के दौरान गुरुवार- शुक्रवार की रात करीब 1 बजे उमेश चौहान की मौत हो गई.

बेल्थरारोड: मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह आयोजन के अंतर्गत 201 जोड़ों के हुआ विवाह

बेल्थरारोड, बलिया. भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि गरीबों के मदद करने के लिए मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह आयोजन पूरे उप्र में सरकार की ओर से कराया जा रहा है. मुझे खुशी है कि …

जौनपुर, सिकंदरपुर, सहतवार और बेल्थरारोड में योगा फॉर ह्यूमैनिटी थीम के तहत मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन हुआ. आर्ट ऑफ लिविंग बेंगलुरु के योग प्रशिक्षक ई. अंकुश जी ने आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के तहत योग कराया.

बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी

पुलिस बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरत रही है. जब भी किसी ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने की सूचना उन्हें मिल रही है. वैसे ही पुलिस का पूरा महकमा रेलवे स्टेशन के चप्पे चप्पे पर तैनात नजर आ रहा है.

दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत

बेल्थरारोड, बलिया.  उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्थरारोड-नगरा राजमार्ग पर ग्राम बिड़हरा के सामने आज शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत जहां हो गई. …

बेल्थरारोड : अग्निपथ योजना के विरोध में सड़क पर उतरे युवा, एसडीएम को सौंपा पत्रक

युवाओं ने उप जिलाधिकारी से कहा कि सेना में कोरोना काल मे भर्तियां न होने के कारण हजारों युवाओ की भर्ती होने की उम्र समाप्त हो गयी है. उन्होंने कहा कि अब सरकार अग्निपथ नीति लागू करके सिर्फ चार साल के लिए सेना में भर्ती होने की बात कह रही. युवा बेरोजगार होकर दर-दर भटक रहे हैं.

केशव प्रसाद महाविद्यालय के 32 छात्रों को टेबलेट वितरण

महाविद्यालय के व्यवस्थापक राजेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह और प्रबन्धक इन्द्रप्रताप सिंह इन्नू ने संयुक्त रुप से छात्रों को मोबाइल और टेबलेट वितरित किया.

[बलिया जिले के संक्षिप्त समाचार]: फेसबुक पर नूपुर शर्मा के खिलाफ लिखना एक युवक को पड़ा महंगा, हुई गिरफ्तारी

भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे छट्ठू राम ने रविवार को नगर के जिलापंचायत के डाक बंगले में आयोजित एक बैठक में पत्रकार वार्ता में कहा कि सुभासपा विधायक हंसू राम द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य कराने की बात को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने ऐसा विधायक चुन लिया है जो क्षेत्र के गांवों का नाम ही नहीं जानता है. वर्तमान विधायक भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को अपने द्वारा कराए जाने की बात कहकर फोटो खिंचवाकर अपनी पीठ थपथपा रहे है. उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा चहुमुंखी विकास कराया जा रहा है. क्षेत्र की जो भी सड़के बनी है या बन रही है उसके लिए पिछली भाजपा सरकार में 55.61 करोड़ धन स्वीकृत हुआ है. वर्तमान विधायक अपनी उपलब्धियां बताकर जनता को छल रहे है.

आपसी सौहार्द को बनाये रखें, किसी के बहकावे में न आयें- एसडीएम

उप जिलाधिकारी राजेश गुप्त ने कहा कि आप लोग आपसी सौहार्द को बनाये रखें, किसी के बहकावे में न आयें. उन्होंने हल्का लेखपाल और बीट के सिपाही व दरोगा को निर्देशित किया कि गांव में जाकर बैठक करके लोगों को समझाएं जिससे कहिं पर माहौल खराब न हो.

बेल्थरारोड में आज: एसडीएम ने सुनी शिकायत, ट्रेन से कटकर युवक की मौत, डाक्टर को मिली धमकी

वाराणसी भटनी रेलवे ट्रेक पर सोनाडीह ढाल के समीप शनिवार को एक युवक ट्रेन से कटकर मौत हो गई. ग्रामीण की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकिन पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है.

चालिस वर्षों से बंद हॉस्पिटल का स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान चर्चाओं के अनुसार टीम ने 100 बेड्स का अस्पताल संचालित किए जाने की आवश्यकता महसूस की. एक सीएमएस, 10 वरिष्ठ चिकित्सक, एक दर्जन फार्मासिस्ट, करीब 24 की संख्या में स्टाफ नर्स, करीब 24 की संख्या में सफाई कर्मी, करीब 24 की संख्या में वार्ड ब्वाय आदि की आवश्यकता है.