नरही पुलिस द्वारा शराब माफियाआें पर नकेल कसने के क्रम में गुरुवार को एक आैर सफलता मिली है. मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बिलरिया गांव के पास स्कार्पियो में रखी 26 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को भी पकडा है.
Tag: पुलिस
थाना क्षेत्र के बालूपुर रोड स्थित देशी शराब व बीयर की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने गुरुवार को सिकंदरपुर-बालूपुर मार्ग को जाम कर दिया.
महावीरी झंडा के जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में दिए गए सहयोग के लिए सीओ श्यामदेव ने चौकी प्रभारी सरफराज खांन को एसपी द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.
भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष के घर पर गुरुवार की सुबह अराजक तत्वों ने फायरिंग कर तोड़ फोड़ एवं लूटपाट किया. सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग खड़े हुए.
थाना क्षेत्र के ठेकहा पुलिया के समीप बीती रात बाइक व स्कार्पियो की टक्कर में एक 20 वर्षीय युवक की मौत तथा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
बैरिया डाकबंगला रोड पर सड़क किनारे कुछ दिनों से चलाई जा रही सरकारी शराब की दुकान हटाने के आश्वासन देने के बावजूद अधिकारी निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी दुकान नहीं हटवाया गया.
शिवरामपुर ढाले के पास स्वाट प्रभारी रामाश्रय राय व थानाध्यक्ष दुबहड़ विनीत राय व उनके हमराहियों ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को कार्बाइन और राइफल समेत गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया.
कोतवाली क्षेत्र के नींबू ग्राम सभा में बुधवार को दस बजे जमीन के विवाद में दो पट्टीदारों में जमकर लाठियां चटकीं. इस संघर्ष में 14 लोग घायल हो गए.
बेल्थरा मार्ग के बाजार मार्ग के समीप सोमवार की शाम जीप सवार बदमाश झांसा देकर किसान का नकदी व सामान लेकर फरार हो गया. घटना के बारे में किसान ने पुलिस को तहरीर दे दिया है.
स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को दोपहर चांददियर पुलिस चौकी पर जांच के दौरान 12 चक्का ट्रक पर बिहार पूर्णिया के लिए जा रहे लगभग 40 लाख रुपए मूल्य की 506 पेटियों में भरी 6792 सीसी अंग्रेजी शराब पकड़ी है.
थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत उसने थाने पर पुलिस से की है.
हल्दी थाना क्षेत्र में सोमवार को जहां एक स्वर्णकार को झांसा दे एक व्यक्ति पांच सोने की अंगुठियां ले उड़ा, वहीं उभांव थाना क्षेत्र के गौरीताल गांव स्थित सुधाकर बीज भंडार को चोरों ने रविवार की रात खंगाल दिया.
कोतवाली थाना क्षेत्र के रसड़ा-बलिया रेल प्रखंड के कट्या गांव के सामने रविवार की रात इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे यूपी 100 पुलिस की मदद से उपचार हेतु स्थानीय सीएचसी ले जाया गया.
कोतवाली क्षेत्र के हीताकापुरा मोड़ स्थित एक कोल्ड ड्रिंक्स एजेंसी से नगदी 1.76 लाख रुपये रविवार की रात चोरों ने दराज तोड़कर उड़ा दिया.
बैरिया थाना क्षेत्र के सुघरछपरा छपरा मोड़ पर सोमवार की शाम 5 बजे के लगभग कमांडर जीप की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई.
नरही थाना क्षेत्र में भरौली पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर शनिवार को देर शाम तमंचे के बल पर बदमाशों ने बक्सर के मैकेनिक से न सिर्फ बाइक, बल्कि उसका मोबाइल व नगदी भी लूट लिया. पीड़ित ने रविवार को नरही पुलिस को तहरीर दिया.
स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय की टीम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिमौली पाण्डेय अपने हमराहियों गड़वार थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह हमराह चोरी की योजना बना रहे आठ आरोपियों को दबोच लिया
ऊधो दवनी गांव में रविवार की शाम सदर नायब तहसीलदार आलोक कुमार की देखरेख में लम्बे समय से चल रहे विवादित जमीन की पैमाइश करवाई गई.
उभांव थाना क्षेत्र के भेंड़कुल नोनियापुरा निवासी मंशा देवी पत्नी शैलेन्द्र चौहान ने शुक्रवार को उभांव थाने में पति शैलेन्द्र व पुत्र बलखिरा चौहान के खिलाफ मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करवाया.
कोतवाली क्षेत्र के संवरा गुरगुजपुर स्थित ललिता देवी इण्टर मीडिएट कालेज से शनिवार को चोरों ने एक बाइक पर हाथ साफ़ कर दिया.

