गाजीपुर-हाजीपुर एनएच-31 मुख्य सड़क पर मांझी स्थित जयप्रभा सेतु के एप्रोच से बिहार सीमा में एक कार लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी.
गाजीपुर-हाजीपुर एनएच-31 मुख्य सड़क पर मांझी स्थित जयप्रभा सेतु के एप्रोच से बिहार सीमा में एक कार लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी.
नगर में स्थित एक नर्सिंग होम में नवजात की मौत पर मंगलवार को परिजनों ने खूब हंगामा किया तथा प्रसूता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर नर्सिंग होम संचालिका लेडी डॉक्टर व सम्बन्धित स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की.
मदरसा दारुल ओलूम सरकारे आसी के प्रांगण में 22 अक्टूबर एक शाम डॉक्टर फराज फातमी के नाम से ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में सड़क व महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग को लेकर शनिवार को तीसरे दिन भी युवाओं का अनशन जारी रहा. तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अथवा जनप्रतिनिधि उनसे बातचीत करने तक नहीं पहुंचा.
कदम चौराहा स्थित एक अस्पताल के खिलाफ बुधवार को छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्रों एवं युवाओं ने पूर्व सांसद जगन्नाथ चौधरी के स्मारक स्थल पर धरना दिया. मोर्चा के नेता विपुल पांडेय ने कहा कि डॉक्टर को भगवान माना गया है, परंतु यहां के डॉक्टर सिर्फ पैसा कमाने में जुटे हैं.