Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • जिला जवार
  • रसड़ा
  • हजारों लोगों की मौजूदगी में उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई, बेटे प्रिंस युकेश देंगे मुखाग्नि
  • रसड़ा

हजारों लोगों की मौजूदगी में उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई, बेटे प्रिंस युकेश देंगे मुखाग्नि

बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए. बयासी घाट पर गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार होगा. बेटे प्रिंस युकेश मुखाग्नि देंगे. दिल्ली में निधन के बाद लखनऊ और फिर बलिया में हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन किए.
Central Desk 7 August, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
umashankar singh rasra mla

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह

बलिया. बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा में इलाके के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. बताते है कि अंतिम यात्रा में 20 हजार से भी ज्यादा लोग शामिल हुए. लोग अपने नेता को “उमाशंकर सिंह अमर रहें” के नारे लगाते हुए अंतिम विदाई दे रहे हैं.

उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार बलिया के बयासी घाट पर गंगा किनारे किया जाएगा. उनका पैतृक गांव खनवर से यह घाट करीब 45 किलोमीटर दूर है. उनके बेटे प्रिंस युकेश उन्हें मुखाग्नि देंगे. बयासी घाट पर उमाशंकर सिंह को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

अंतिम संस्कार से पहले उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खनवर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. उनके समधी और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

जो लोग उमाशंकर सिंह जी के अपार संकट की घड़ी में लॉकर, अकाउंट देखकर इनकम (कमाई) देखना चाहते थे, उन्हें बलिया के लाखों लोगों की आँखों के आँसू, दिल के भाव गिन लेने चाहिए। शायद असली कमाई यही थी, जो लॉकर में खोजी जाती रही। किन्तु यह कमाई तो लोगों के दिलों से ज़ब्त नहीं की जा सकती।… pic.twitter.com/EGGeSo804I

— Dinesh Pratap Singh (@RBLDineshSingh) August 7, 2026

उमाशंकर सिंह 55 वर्ष के थे और लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे. इलाज के लिए वह अमेरिका भी गए थे, लेकिन बीमारी चौथे स्टेज तक पहुंच चुकी थी.

5 अगस्त को दिल्ली में उनका निधन हुआ था. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती समेत कई नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए. श्रद्धांजलि देते वक्त उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती काफी भावुक देखी गईं.

देर रात पार्थिव शरीर लखनऊ से बलिया लाया गया था. रात में भी अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बड़ी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय विधायक को अंतिम बार देखने पहुंचे.

(बलिया लाइव ब्यूरो)

Related

Tags: उमाशंकर सिंह रसड़ा

Post navigation

Previous: बयासी घाट पर शुक्रवार को होगा उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार, दुकानें बंद कर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
Next: हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Rasra theft
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

Ballia-राखी बांधने भाई के घर गई महिला के घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के गहने और नकदी चुराई

General Desk 29 August, 2026
uma shankar tribute
  • रसड़ा
  • राजनीति

बयासी घाट पर शुक्रवार को होगा उमाशंकर सिंह का अंतिम संस्कार, दुकानें बंद कर व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि

Central Desk 6 August, 2026
uma shankar mask
  • Front Page
  • रसड़ा
  • राजनीति

आखिरी बार ऑनलाइन विधानसभा से जुड़े थे उमाशंकर सिंह, पूरे सदन ने की थी जल्द स्वस्थ होने की कामना

Central Desk 6 August, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.