Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रेवती,बलिया. तेज रफ्तार का कहर बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचरुखिया ग्राम के सामने सोमवार की दोपहर को देखने को मिला जहां दो बाइकों की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
रेवती थाना क्षेत्र के पचरुखिया ग्राम निवासी राजेश राम अपने बीमार पिता माता के इलाज के लिए स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां बाइक से लाए थे। इलाज करा कर राजेश अपनी माता-दिलेश्वरी देवी और पिता दीनदयाल राम के साथ बाइक से जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचे तभी रामगढ़ की तरफ से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई.
रामगढ़ से आ रहे बाइक सवार की पहचान गरया निवासी अर्पित के तौर पर हुई जो अपने घर के व्रती लोगों के लिए फल खरीद कर बाइक पर अपने दो अन्य साथियों के साथ वापस आ रहा था. दोनों बाइकों की टक्कर में पचरुखिया निवासी दिलेश्वरी देवी, दीनदयाल राम गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश को भी मामूली चोटे आईं।
दूसरी बाइक पर सवार गरया निवासी अर्पित मिश्रा और उनके अन्य दो साथी मामूली रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल दिलेश्वरी देवी, दीनदयाल राम को सोनबरसा चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनकी चिकित्सा चल रही है।
मामूली रूप से घायल राजेश, अर्पित तथा दो अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


