रागिनी के परिवार के लिए मुआवजे की बात को प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा टाल गए
Tag: उर्जा मंत्री
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शनिवार को जिले में आएंगे. वे दोपहर 1:30 बजे जिला पंचायत के निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करेंगे.
रागिनी हत्याकांड में पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग को लेकर सपा नेताओं ने शुक्रवार को शहीद पार्क चौक में गांधी प्रतिमा के सामने एक दिन का उपवास रखा. विनायक समाजिक महिला सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिला कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया.
ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कोटवा नारायणपुर में गंगा किनारे पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया.
प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कलेक्ट्रेट में महिला आशा ज्योति लाईन 181 का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को पूरी सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कृत संकल्प है.
प्रदेश के उर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शहर के अग्रवाल धर्मशाला में व्यापारियों संग बैठक कर जीएसटी पर चर्चा की. उन्होंने जीएसटी के फायदों को बताया और इससे जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया.
प्रदेश के उर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की.
योगी सरकार के 100 दिन, विश्वास के 100 दिन, भरोसे के 100 दिन. इन्हीं 100 दिनों में सरकार ने अपनी विकास की गति को दिखा दिया है.
टाउन डिग्री कॉलेज में आयोजित छात्र संघ उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ प्रदेश के उर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दीप जलाकर किया.
प्रभारी मंत्री व प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा 28 जून को बलिया आएंगे.
जिले के पत्रकार बन्धु की मीडिया सेंटर की मांग अब पूरी होती दिख रही है. जिला योजना समिति की बैठक में पुल्ड आवास योजना के तहत मिली धनराशि से मीडिया सेंटर बनाये जाने की बात हुई. इस योजना में 4 करोड़ की धनराशि अनुमोदित हुई.
प्रदेश के उर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कोतवाली व जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया. दोनों जगह गंदगी पाने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया.
गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री व प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक हुई. बैठक में वर्ष 2017-18 के लिए कुल 440 करोड़ 97 लाख रूपये का बजट अनुमोदित हुआ.
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा 31 मई को बलिया आ रहे हैं. प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने बताया कि 31 मई को रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 1 जून को दस बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे.
केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने बताया कि इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीसीडी) एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्यान्वयन से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता में सुधार होने के अलावा उपभोक्ताओं की सुरक्षा तथा आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी.
केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल 12 अक्टूबर को हेलीकॉप्टर से 09.45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे. 10 से 11 बजे तक आरक्षित रहेगा. मंत्री 11 बजे टाउन हाल मैदान में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
सांसद भरत सिंह शुक्रवार को अपने नवकाटोला स्थित आवास पर चैपाल लगा कर बैरिया विधान सभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं. सभी लोगों से व्यक्तिगत बात कर उनकी समस्याओं के यथाशीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के 12 अक्टूबर के आगमन के मद्देनजर भाजपा ने पार्टी कार्यालय पर बैठक कर रणनीति तय की. जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के शुभारंभ के लिए उन्होंने बलिया जिले का चयन किया है. यह जनपद के लिए गौरव की बात है.
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना का शुभारंभ 12 अक्टूबर को बलिया के टाउन हॉल मैदान से करेंगे. स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन के माध्यम से बलिया के प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूलों में बने 2800 शौचालयों एवं अटल ज्योति योजना के अंतर्गत 2800 स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण भी करेंगे.

