Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • प्रभारी मंत्री ने कोतवाली व महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

प्रभारी मंत्री ने कोतवाली व महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

प्रदेश के उर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कोतवाली व जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया. दोनों जगह गंदगी पाने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया.
News Desk 2 June, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
STIKANT_SHARMA_3
बलिया। प्रदेश के उर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कोतवाली व जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया. दोनों जगह गंदगी पाने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया.
जिला योजना समिति की बैठक से ठीक पहले मंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ प्रभारी मंत्री शर्मा अचानक कोतवाली आ धमके. वहां परिसर में भारी मात्रा में कंडम पड़ी गाड़ियां देख मंत्री ने सवाल किया. कहा कि जल्द इसको अभियान चलाकर निस्तारित किया जाए. परिसर में गंदगी व कुछ रास्तों पर जल जमाव देख मंत्री ने नगरपालिका पर नाराजगी जताई. मेस में जाकर भोजन की गुणवत्ता को परखा. निर्देश दिया कि 24 घंटे ड्यूटी करने वाले जवानों को साफ सुथरा व बेहतर भोजन मिलना चाहिए. सभी प्रकार के रजिस्टर की भी जांच की. तैनात डेस्क अधिकारी से आवश्यक पूछताछ की. पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि थाने की व्यवस्था बेहतर बनी रहे. फरियादियों की सुनवाई अच्छे से हो. उनके लिए थाने में पेयजल, छाये आदि की व्यवस्था रहे. सुनवाई ऐसी हो जिससे फरियादी संतुष्ट होकर थाने से जाए.
इसके बाद महिला चिकित्सालय पहुंचे मंत्री ने मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा व्यवस्था की गुणवत्ता का सत्यापन किया. मरीजों से किसी प्रकार की शिकायत नही की लेकिन गंदगी को साफ सफाई कराने का निर्देश मंत्री ने दिया. वार्डों में जाकर मरीजों की सुविधाओं को देखा. पंजीयन, टीकाकरण, ओपीडी, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं आदि की जांच की. सीएमएस डाॅ सुमिता सिंहा ने बताया कि रेडियोलाॅजिस्ट के नही होेेने से अल्ट्रासाउंट नही हो पाता है और महिला मरीजों के हित में नियमित चिकित्साधिकारी की मांग की. यह भी बताया कि चिकित्सक के 12 पद के सापेक्ष मात्र 3 चिकित्सक ही तैनात होने से काफी असुविधा होती है.
मंत्री ने बंद पड़े आरओ प्लांट को कहीं और लगवाकर शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद भरत सिंह, रविन्दर कुशवाहा, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह आदि साथ थे.

Related

Tags: उर्जा मंत्री बलिया विधायक श्रीकांत शर्मा सांसद

Post navigation

Previous: बलिया जिले को टॉप टेन में लाना है – उर्जा मन्त्री 
Next: पूरी होती दिख रही बलिया में मीडिया सेंटर की मांग

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.