बैरिया तहसील अंतर्गत बिशुनपुरा गांव में मंगलवार को दोपहर बाद आकाशीय बिजली से बैगन के खेत में मचान पर बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर व क्षेत्रीय लेखपाल पहुंच गए हैं.

घटनाक्रम लगभग ढाई घंटे तक अनवरत चलता रहा. गनीमत रही कि ये बिजली गांवों के रिहायसी जगहों पर नहीं गिरी. लालगंज गांव मस्जिद के पास आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनों घरों में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गए. दूसरी तरफ तिवारी घाट पर भी आकाशीय बिजली गिरी आसपास के बस्तियों के अधिकांश लोगों के घरों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया.