प्रतिभावान मानस पांडेय की ऊंची उड़ान

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में बतौर सहायक अध्यापक तैनात मानस कुमार पांडेय ने शानदार उड़ान भरी है. मानस की इस सफलता से न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है.

ओडीएफ के लिए जागरूकता ही अमोघ हथियार – चौरसिया

शिक्षा क्षेत्र दुबहर के ग्राम पंचायत उदयपुरा को शौच मुक्त ग्राम ओडीएफ बनाने के लिए समिति की बैठक प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा में शुक्रवार को ग्राम प्रधान शमीम अंसारी की अध्यक्षता में हुई.

अब प्रधान व हेडमास्टर को भी देना होगा एमडीएम खाद्यान्न प्राप्ति रसीद

जिलाधिकारी ने समस्त कोटेदारों को आदेश दिया है कि मिड-डे मिल के खाद्यान्न का उठान करने के बाद खाद्यान्न की प्राप्ति रसीद सम्बन्धित स्कूल के हेडमास्टर व प्रधान से प्राप्त करना अनिवार्य होगा. एकल प्राप्ति मान्य नहीं होगी. इसका सत्यापन प्रत्येक महीने खाद्यान्न निकासी के समय विकास खण्ड के खाद्य विपणन निरीक्षक करेंगे. इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है.

किशोरी सुरक्षा योजना की बारीकियों को समझाया

शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोड़हरा में शनिवार को आकाशवाणी, वाराणसी एवं गोरखपुर द्वारा संचालित मीना की दुनिया विद्यालय के किशोरी छात्राओं को रेडियो प्रसारण द्वारा सुनाया गया. तत्पश्चात प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने कार्यक्रम से संबंधित किशोरी सुरक्षा योजना के तमाम बारीकियों को किशोरी छात्राओं को कक्षा में समझाकर उस पर अमल करने के लिए कहा.

शिक्षा के निजीकरण के लिए केंद्र दोषी  – नारद

पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक नारद राय ने शिक्षा के निजीकरण के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है. कहा है कि निजीकरण नीति के कारण ही शिक्षा पूंजीपतियों के हाथ में चली गई है. पूंजीपति शिक्षण संस्थान खोलकर अभिभावकों से प्रवेश परीक्षा तथा अन्य मद में मोटी रकम वसूल रहे हैं.