Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • शिक्षा प्रेरकों के लिए सरकार के पास धन नहीं
  • Uncategorised

शिक्षा प्रेरकों के लिए सरकार के पास धन नहीं

देश की साक्षरता दर में वृद्धि के उद्देश्य से साक्षर भारत योजना का शुभारंभ 8 सितंबर 2009 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था. योजना देश के सभी प्रांतों में लागू की गई योजना का अच्छा परिणाम भी देखने को भी मिला और देश की साक्षरता दर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई. महिलाओं की साक्षरता दर में काफी सुधार हुआ.
News Desk 30 July, 2016 1 minute read
Education-MotivatER_1.jpg

कृष्णकांत पाठक

KK_PATHAKदेश की साक्षरता दर में वृद्धि के उद्देश्य से साक्षर भारत योजना का शुभारंभ 8 सितंबर 2009 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था. योजना देश के सभी प्रांतों में लागू की गई योजना का अच्छा परिणाम भी देखने को भी मिला और देश की साक्षरता दर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई. महिलाओं की साक्षरता दर में काफी सुधार हुआ. इस योजना के संचालन के लिए जिला स्तर पर जिला समन्वयक तथा ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक समन्वयक की नियुक्ति की गई. इनकी देखरेख में योजना चल पड़ी.

प्रत्येक गांव में एक पुरुष तथा एक महिला शिक्षा प्रेरक रखे गए

पूर्व सर्वेक्षण के आधार पर पहले चरण में गांव के निरक्षर चयनित किए गए. उन्हें लोक शिक्षा केंद्रों के माध्यम से शिक्षित करने का शुभ कार्य प्रारंभ हुआ. नवसाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा वर्ष में दो बार मार्च एवं अगस्त में कराई जाती है. गांव स्तर पर इस योजना के संचालन की जिम्मेदारी शिक्षा प्रेरकों को दी गई. प्रत्येक गांव में एक पुरुष तथा एक महिला शिक्षा प्रेरक रखे गए. उनका मानदेय प्रतिमाह 2000 रुपये निर्धारित किया गया, परंतु दुर्भाग्य है कि केंद्र व राज्य सरकार के पास इन शिक्षा प्रेरकों के 2000 रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय भुगतान करने के लिए भी धन नहीं है

28 माह से नहीं मिला शिक्षा प्रेरकों का मानदेय

उत्तर प्रदेश के जनपदों में साक्षर भारत योजना सन 2011 में लागू की गई. बलिया जनपद में एक दिसंबर 2011 को शिक्षा प्रेरकों ने अपने अपने लोक शिक्षा केंद्रों पर योगदान दिया. एक वर्ष तक उन्हें लोक शिक्षा केंद्रों के माध्यम से मानदेय का भुगतान किया गया. लोक शिक्षा केंद्रों के खाता का संचालन ग्राम सभा के ग्राम प्रधान तथा लोक शिक्षा केंद्र के प्रधानाध्यापक सचिव के माध्यम से किए जाने की योजना थी. गांव स्तर पर भुगतान में विलंब तथा अनियमितता की शिकायत आने पर राज्य सरकार ने सीधे ब्लॉक लोक शिक्षा केंद्र के खाते में धनराशि दी जाने लगी और खंड शिक्षा अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी के माध्यम से प्रेरकों का मानदेय भुगतान होने लगा.

खातों में धन ही नहीं भेज रही सरकार

बाद में खाता संचालन से खंड विकास अधिकारी का नाम हटाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का नाम शामिल किया गया, परंतु साक्षरता निदेशालय से खातों में समय समय पर मानदेय मास मोबिलाइजेशन तथा प्रबंधन में धनराशि न आने के कारण योजना अंतिम सांस लेने लगी. लिहाजा आज की स्थिति में शिक्षा प्रेरकों का 28 माह का मानदेय बकाया है. प्रेरकों के प्रतिनिधिमंडल को साक्षरता निदेशक अवध नरेश शर्मा का कहना है कि सरकार के द्वारा इस मद में धन उपलब्ध न कराए जाने के कारण खातों में धनराशि नहीं भेजी जा रही है.

विधान सभा तथा विधान परिषद में भी उठती रही है मांग

शिक्षा प्रेरकों तथा ब्लॉक समन्वयक जिला समन्वयक के बकाया मानदेय भुगतान की आवाज विधान सभा तथा विधान परिषद में भी समय-समय पर उठती रही है बलिया से फेफना क्षेत्र से भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया तथा सरकार से जवाब देने को कहा वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक केदारनाथ सिंह ने भी इस मुद्दे को उठाया. शिक्षा प्रेरकों ब्लॉक समन्वयक तथा जिला समन्वयक का बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग सरकार से की गई. जिला स्तर पर शिक्षा निदेशालय तथा विधानसभा के सामने भी शिक्षा प्रेरक अपनी बकाया मानदेय को लेकर समय-समय पर धरना प्रदर्शन करते रहे हैं.

क्या करते हैं शिक्षा प्रेरक

  • बेसिक शिक्षा के अधीन काम कर रहे शिक्षा प्रेरक चिन्हित नवसाक्षरों को साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में शामिल कर उन्हें साक्षर होने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराते हैं
  • प्राथमिक विद्यालयों में दो घंटे तक शिक्षण कार्य भी करते हैं.
  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी ड्यूटी करते हैं.
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान भी इनकी सेवाएं ली गई.
  • मतगणना कार्य में भी इन्हें लगाया गया.
  • राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना समाजवादी पेंशनर को साक्षर करने के साथ ही उनके परिवार में निरक्षरों को साक्षर करने का कार्य शिक्षा प्रेरक करते रहे हैं.
  • अधिकांश बूथों पर बूथ लेवल ऑफिसर शिक्षा प्रेरकों को ही बनाया गया है.
Tags: बीएसए बेसिक शिक्षा शिक्षा प्रेरक

Post navigation

Previous: कैथवली का ट्रांसफॉर्मर कब बदलेगा सरकार
Next: क्यूएमसी के गठन से बेसिक शिक्षा में आई क्रांति

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.