Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • …तो रेल राज्यमंत्री की घोषणा भी गोया जुमला ही था क्या ?
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

…तो रेल राज्यमंत्री की घोषणा भी गोया जुमला ही था क्या ?

डीआरएम व सांसद पहुंचे सुरेमनपुर विकास कार्यों का जायजा लेने
General Desk 28 May, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की प्रतीक्षा करते करते ऊब गए द्वाबा के लोग

डीआरएम व सांसद पहुंचे सुरेमनपुर विकास कार्यों का जायजा लेने

बैरिया(बलिया)। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा की गई घोषणा हवा हवाई थी. इस तरह को कोई भी आदेश, निर्देश या कागजी कार्रवाई आज तक रेल मन्त्रालय या रेल प्रबन्धन द्वारा की ही नही गई है. सोमवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों का अवलोकन करने डीआरएम वाराणसी एसके झा, बलिया सांसद भरत सिंह तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद स्पष्ट हो गया. पूछे जाने पर डीआरएम एस के झा ने लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के सुरेमनपुर में ठहराव के किसी भी कवायद के बारे मे अनभिज्ञता जाहिर की. रेल राज्यमंत्री मंत्री की घोषणा के बावत जब उन्हे बताया गया तो कहे इस तरह की बात हमारे सज्ञान में नहीं है. अलबत्ता बात को संभालते हुए बोले कि साल में दो बार ट्रेनों के टाइम टेबल कमेटी को सुझाव जाता है. अगली बार हम सुरेमनपुर मे लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का सुझाव जरूर भेज देंगे.

ज्ञात रहे कि बीते दो मार्च को बैरिया के मैदान पर होली मिलन व कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के अनुरोध पर पहली अप्रैल से ही सुरेमनपुर में उक्त ट्रेन के ठहराव की हजारो लोगो की उपस्थिति में घोषणा की थी. लोगों के लम्बी प्रतीक्षा के बाद अभी तक लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू नही हुआ.

बैरिया विधान सभा क्षेत्र के लोग अब भारतीय जनता पार्टी की जुमलेबाजी वाली कार्यशैली का इसी मामले को उदाहरण के रूप में रख कर तंज करने लगे हैं.


उधर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर आए डीआरएम व सांसद व अधिकारियों की टीम ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया. डीआरएम ने हो रहे कार्यो का एक-एक कर निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यथा शीघ्र कार्य को पूरा करावे. डीआरएम ने बताया कि सांसदजी के प्रस्ताव पर
वाराणसी से बलिया तक चलने वाली डीएमयू ट्रेन को सुरेमनपुर से चलाने के लिए तथा इन्टरसिटी को वाराणसी सिटी के बजाय इलाहाबाद तक चलाने की प्रोपोजल भेजा गया है. जिसकी अभी स्वीकृति नही मिली है. स्वीकृति निकट भविष्य में मिल जाएगी.
सांसद भरत सिंह ने डीआरएम से शिकायत किया कि बार बार कहने के बाद भी फुट ओवर ब्रिज में विलम्ब क्यों की जा रही है. सांसद ने कहा कि फुट ओभर ब्रिज निर्माण कार्य पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित होनी चाहिए. उपस्थित इंजीनियर अजय वार्सलेय ने कहा कि सितम्बर तक फुट ओभर ब्रिज निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. प्लेटफार्म पर आरसीसी बेंच लगेगा, मधुबनी-बैरिया सड़क मार्ग से रेलवे परिसर में जाने के लिए लिंक सड़क मार्ग का निर्माण बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा.बाउन्ड्री वाल व सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया गया. उक्त मौके पर सीनियर डीसीएम आरसी श्रीवास्तव, सिनियर इंजीनियर अजय वर्सलेय, स्टेशन मास्टर एपी मिश्र, अरुण सिंह बंटू, गामा सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, वीरबहादुर सिंह, सुधांशू तिवारी, बड़क सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामजी तिवारी आदि मौजूद रहे.

Related

Tags: छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस डीआरएम बैरिया रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सांसद भरत सिंह सुरेमनपुर

Post navigation

Previous: जल्द ही तैयार हो जाएगा बलिया से बिहार को जोड़ने वाला ढाई किमी लम्बा पुल
Next: जिले के ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ पोखरों की खुदाई का कार्य

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.