Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • दुकानें बंद कर व्यापारियों ने निकाला बाइक जुलूस, जलाया वित्त मंत्री का पुतला
  • जिला जवार
  • स्पेशल/Exclusive

दुकानें बंद कर व्यापारियों ने निकाला बाइक जुलूस, जलाया वित्त मंत्री का पुतला

दुकानें बंद कर व्यापारियों ने निकाला बाइक जुलूस, वित्त मंत्री का पुतला जलाया
General Desk 28 September, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। सरकार की गलत नीतियों से परेशान होकर व्यापारिक संगठन व दवा व्यापारियों की तरफ से शुक्रवार को बंदी रही. इसमें सबसे अधिक दिक्कत मरीज के परिजनों को उठानी पड़ी. वे दवा के लिए इधर से उधर भटकते रहे.

बंदी को लेकर व्यापारी संगठन पूरी तरह से तत्पर रहे. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर जीएसटी, एफडीआई, सैम्पलिग, आनलाइन ट्रेडिंग, मंडी शुल्क आदि के विरोध में संपूर्ण भारत बंद के तहत सुबह से ही जुलूस आदि का क्रम शुरू हो गया. उप्र व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखन लाल गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने बाइक जुलूस पूरे नगर में निकाल शहर के शहीद पार्क चौक पर वित्तमंत्री अरुण जेटली का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया.

इस अवसर पर व्यापारी व दवा संगठनों ने बंदी का भरपूर सहयोग किया. इसके कारण गल्ला, दवा, पटरी व फुटकर सहित अन्य दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी. व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में भी जाकर धरना प्रदर्शन कर भारत के प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र एडीएम को सौंपा. वहीं तहसील बैरिया, बांसडीह, बिल्थरारोड, सिकंदरपुर व रसड़ा में भी बंदी का भरपूर असर रहा. दवा की दुकानें बंद रहीं.

सिकंदरपुर केमिस्ट्स व ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर दवा व्यापार मे ई-फार्मेसी को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा 28 अगस्त को जारी ड्राफ्ट अधिसूचना के विरोध, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 31 दिसंबर 2017 तक खुदरा दवा दुकानों के लिए जारी ड्रग लाइसेंस के अनुपात में फार्मासिस्ट की कमी को पूरा करने व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दवा कानून के विरुद्ध बनाए गए नए नियम से दवा व्यवसायियों का बार-बार हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को नगर के सभी दवा विक्रेताओं ने दवा की दुकानें बंद रख अपना विरोध दर्ज कराया. इकाई के अध्यक्ष अविनाश राय के नेतृत्व मे नगर के सभी दवा विक्रेताओं ने बाईक रैली निकाला. जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर से शुरु होकर बाजार मार्ग, जल्पा स्थान, बस स्टेशन चौराहा होते हुए तहसील सिकंदरपुर पहुंचा. जहां सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया. उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर राजेश कुमार यादव को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौपा. डा. उमेश चंद, अनिल गुप्ता, डॉ रविंद्र वर्मा, रंजीत राय, बिट्टू पांडे, संतोष जयसवाल, धर्मेंद्र तिवारी, अनिल पाठक, सुनील कुमार, राजेश यादव, मनोज यादव, प्रभात जयसवाल, सतीश चंद गुप्ता, श्रीनिवास सिंह, महेश प्रसाद दर्जनो दवा व्यापारी रहे.

बिल्थरारोड, सहतवार, लालगंज, दोकटी, रेवती, आदि बाजारों की दवा की दुकानें बंद रहीं.

Related

Tags: बंदी बलिया सफल

Post navigation

Previous: बाइक के धक्के से कक्षा एक का छात्र घायल, गम्भीर
Next: उत्सर्ग एक्सप्रेस से गिर कर बुजुर्ग की मौत

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.