Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • अब मोबाइल एप्प के माध्यम से होगी सातवीं आर्थिक गणना
  • Featured Story
  • जिला जवार

अब मोबाइल एप्प के माध्यम से होगी सातवीं आर्थिक गणना

आर्थिक गणना में परिवारों के उद्यमों, गैर-जोत कृषि और गैर-कृषि क्षेत्र में वस्तुओं/सेवाओं (स्वयं के उपभोग के अलावा) के उत्पादन एवं वितरण की गणना की जाएगी.
Central Desk 11 February, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
EcoCalculation_Ballia
  • इस कार्य के लिए 711 सुपरवाइजरों और 3570 गणनाकारों की ली जा रही है मदद
  • अब तक जनपद के 300 से अधिक ग्राम पंचायतों का सर्वे कार्य हो चुका है संपन्न

बलिया: सांख्यिकी अधिकारी विजय शंकर की अध्यक्षता में जनपद में कॉमन सर्विस केंद्र संचालकों द्वारा की जा रही सातवीं आर्थिक गणना के कार्यों की एक समीक्षा बैठक मंगलवार को ज़िला पंचायत सभागार में की गयी.

सातवीं आर्थिक गणना सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा 2019 में कराई जा रही है. वर्तमान आर्थिक गणना में मंत्रालय ने सातवीं आर्थिक गणना के लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी की है.

इसमें आंकड़े जुटाने, उनके प्रमाणीकरण, रिपोर्ट तैयार करने का काम आईटी आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर मोबाईल App के माध्यम से किया जा रहा है. जनपद में सातवीं आर्थिक गणना का कार्य आरम्भ हो चुका है.

आर्थिक गणना में परिवारों के उद्यमों, गैर-जोत कृषि और गैर-कृषि क्षेत्र में वस्तुओं/सेवाओं (स्वयं के उपभोग के अलावा) के उत्पादन एवं वितरण की गणना की जाएगी. इस कार्य के लिए 711 सुपरवाइजरों और 3570 गणनाकारों की मदद ली जा रही है.

उनका पूर्व में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर गणना कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है. जनपद में सातवीं आर्थिक गणना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमिटी गठित की गयी है.

 

 

जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी विजय शंकर को इस परियोजना का नोडल अफसर बनाया गया है. उनकी देख-रेख में यह कार्य किया जा रहा है.

कार्यदायी संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि अजय प्रकाश चौबे ने आर्थिक गणना के कार्य की बारीकियां बतायीं. उन्होंन कहा कि इसी गणना के आकड़ों के आधार पर सरकारों द्वारा जनोपयोगी योजनाएं तैयार की जाती हैं.

यह गणना प्रत्येक पांच वर्षों में होनी है. पिछली गणना 2013 में की गयी. अतः त्रुटि रहित सर्वे का होना अति आवश्यक है. जिसके लिए तय मानकों के आधार पर ही सर्वे कार्य किया जाय.

सीएससी राज्य प्रतिनिधि ने बताया कि जनपद में सीएससी द्वारा जिले में तीन जिला प्रबंधकों की नियुक्ति की गयी है. वे जनपद के सर्वे कार्यों की फील्ड स्तरीय गुणवत्ता को बनाये रखने हेतु लगातार समीक्षा/प्रशिक्षण का कार्य कर रहे हैं.

अब तक कुल 300 से अधिक ग्राम पंचायतों का सर्वे कार्य संपन्न किया जा चुका है. इस अवसर पर अपर सांख्यिकी अधिकारी नीरज, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार यादव, जिला प्रबंधक सीएससी अजय सिंह, अजय कुमार दुबे और अरविंद कुमार शुक्ला उपस्थित रहें.

Related

Tags: कमिटी डीएम बलिया सातवीं आर्थिक गणना सुपरवाइजर

Post navigation

Previous: रसड़ा विधायक ने किया सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल कार्यालय का उद्घाटन
Next: जीआईसी में बने कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

ये भी पढ़ें

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.