Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जीआईसी में बने कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
  • Featured Story
  • जिला जवार

जीआईसी में बने कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

नकल विहीन परीक्षा के लिए छह सचल दल गतिशील रहेंगे. ऑनलाइन मॉनिटरिंग के दौरान किसी केंद्र पर गड़बड़ी दिखी तो सचल दल को वहां भेज कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.
Central Desk 11 February, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
GIC_Ballia
  • यहीं से होगी 213 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन तरीके से निगरानी
  • एक कम्प्यूटर से अटैच रहेंगे 12 से 15 केंद्र, हर गतिविधि पर रहेगी नजर

बलिया: बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और चुस्त-दुरुस्त माहौल में कराने के संकेत जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दे दिए हैं. उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज (गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, जीआईसी) में बनाए गए कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया.

जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा और जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल कुमार से वहां की तैयारियों की जरूरी जानकारी ली. उन सील कमरों का भी निरीक्षण किया, जहां प्रवेश पत्र रखे गए थे.

निरीक्षण में बताया गया कि जिले के 213 परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से होगी. इसके लिए वहां पर्याप्त कम्प्यूटर लगाए गए हैं. एक सिस्टम से 12-15 सेंटर जोड़े गए हैं. यहां से भी उन सेंटरों की पूरी परीक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी.

प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव से लेकर पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी. बताया गया कि तीन तहसील की उत्तर पुस्तिका वितरित की जा चुकी है.

गतिशील रहेगी सचल दल की छह टीमें

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए छह सचल दल लगातार गतिशील रहेंगे. ऑनलाइन मॉनिटरिंग के दौरान अगर किसी केंद्र पर कोई गड़बड़ी दिखी तो संबंधित क्षेत्र में चक्रमण करने वाले सचल दल को तत्काल वहां भेजा जाएगा और कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.

दो डिप्टी कलेक्टर करेंगे निगरानी

– बोर्ड परीक्षा से जुड़ी गतिविधि पर ऑनलाइन तरीके से निगरानी रखने के लिए जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा दो डिप्टी कलेक्टर को भी लगाया है.

प्रशासनिक स्तर पर डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, सुरेश कुमार पाल और शिक्षा विभाग से अतुल तिवारी की जीआईसी स्थित कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई है. तीनों अधिकारी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे.

परिसर के सुंदरीकरण पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे जीआईसी का भ्रमण किया. विद्यालय के बड़े परिसर की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि परिसर में लगी झाड़ियों की सफाई कराई जाए.

 

बड़ा परिसर होने के नाते यहां वाकिंग ट्रैक, ओपन जिम जैसी सुविधाएं बढ़ाने के लिए पहल करने की बात कही. इसके सुंदरीकरण की संभावनाएं तलाशने की जिम्मेदारी उन्होंने डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव को सौंपी.

सुमंगला योजना के फार्म शीघ्र करें अग्रसारित

जीआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुमंगला योजना के लंबित आवेदनों की जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना के हजारों फार्म जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर लंबित हैं उनको शीघ्र अग्रसारित कर दिया जाए.

 

 

निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों के अलावा अन्य विभागीय कर्मचारी भी मौजूद थे.

Related

Tags: जिला विद्यालय निरीक्षक डीएम निरीक्षण बलिया मॉनिटरिंग

Post navigation

Previous: अब मोबाइल एप्प के माध्यम से होगी सातवीं आर्थिक गणना
Next: गो-आश्रय केंद्र के निर्माण की धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी

ये भी पढ़ें

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.