Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कार्यकर्ताओं के बलिदान के बूते खड़ी हुई पार्टी – मनोज सिन्हा
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

कार्यकर्ताओं के बलिदान के बूते खड़ी हुई पार्टी – मनोज सिन्हा

नरही थाना गोली कांड की बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए मुख्य अतिथि भारत सरकार के संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि विनोद राय जैसे कार्यकर्ताओं के बलिदान के बूते ही भारतीय जनता पार्टी ने यह मुकाम पाया है.
News Desk 13 August, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

नरही गोलीकांड पर बरसे भाजपाई

नरही (बलिया)। नरही थाना गोली कांड की बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए मुख्य अतिथि भारत सरकार के संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि विनोद राय जैसे कार्यकर्ताओं के बलिदान के बूते ही भारतीय जनता पार्टी ने यह मुकाम पाया है.

विनोद राय जैसे कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी की जब तक बुनियाद रहेगी, याद किया जाता रहेगा. कहा कि मौत का कोई मुआवजा नहीं होता. इस सरकार से अपेक्षा पालने वाले लोगों से उन्होंने निवेदन किया एक बहुत बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने में भाजपा की सरकार रात-दिन लगी हुई है. थोड़ा सा सब्र करें, फर्क आपको बहुत जल्दी दिखाई देगा.

कार्यक्रम के आयोजक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन हुए उस अत्याचारी घटना को याद कर दिल जख्मी जाता है, जब एक निर्दोष को न्याय दिलाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग थाने के पर धरने पर बैठे हुए थे और अंधेरी रात में शांतिपूर्वक सत्याग्रह कर रहे लोगों पर बर्बर तरीके से लाठियां व गोली बरसाई गई.

इस अवसर पर सांसद भरत सिंह, विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, अलका राय, पूर्व विधायक भगवान पाठक, राम इकबाल सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद दुबे, गाजीपुर के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, राकेश चौबे भोला, नागेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र यादव, आनंद राय मुन्ना, प्रमोद राय बब्लू, जितेन्द्र तिवारी, किरण राय, अंजनी राय विनोद पांडे अनूप राय आदि मौजूद रहे.

अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष शेषमणि राय एवं संचालन उपेंद्र पांडेय एवं मुन्ना बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से किया. ग्राम प्रधान नरही बब्बन राय ने समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट किया.

और विधायक सुरेंद्र सिंह को करना पड़ा धरना स्थगित करने की घोषणा

नरही थाना गोलीकांड में पुलिसिया अत्याचार के शिकार रहे वर्तमान बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के ओजस्वी भाषण को जनसमूह ने बहुत ही समर्थन दिया. उत्साहित विधायक ने वर्तमान पुलिस अधीक्षक पर निशाना साधते हुए रागिनी हत्याकांड के परिप्रेक्ष्य में उनके स्थानांतरण के लिए 16 अगस्त से धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया.

रागिनी हत्याकांड से संबंधित खबरों के लिए कृपया यहां क्लिक या टैप करें

मंच पर बैठे मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा को यह बात अच्छी नहीं लगी और अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं एवं विधायकों को सत्ता में रहकर सत्ता में रहने का आचरण करने का स्पष्ट संदेश दिया एवं विधायक को बताया कि एक एसपी क्या, आप चाहे तो डीजी का भी ट्रांसफर चंद मिनटों में हो सकता है. इसलिए किसी धरने को स्थगित करने की घोषणा करिए, क्योंकि यह सत्ता का आचरण नहीं है और अंततः विधायक को पुलिस अधीक्षक के खिलाफ होने वाले अपने 16 अध्यक्ष अगस्त के धरने को स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी.

क्या था मामला

12 अगस्त 2016 को तत्कालीन भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी को टेढवा के मठिया के चंद्रमा यादव  ने बताया कि वह पशुपालन करने के लिए मेले से खरीद कर कुछ गाय लाया था, जिसे पुलिस ने पशु तस्करी हेतु लाने के लिए कह कर थाने उठा ले गई है तथा उसके छोड़ने के एवज में मोटी रकम मांग रही है.

नरही कांड से संबंधित खबरों के लिए कृपया यहां क्लिक या टैप करें

भाजपा विधायक गडहांचल में ही कार्यकर्ताओं से मिलजुल रहे थे, वह तत्काल थाने पहुंचे और इस गतिविधि का विरोध जताया. थाने पर तैनात उपनिरीक्षक के व्यवहार से नाराज विधायक ने थाने के गेट पर धरना देना प्रारंभ कर दिया. पुलिस और प्रशासन  ने रात्रि 10:15 बजे बिना किसी चेतावनी के धरना दे रहे लोगों पर लाठी तथा गोली चलाना शुरू कर दिया. जिसमे भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे नरही निवासी विनोद राय की गोली लगने से मौत हो गई.

Related

Tags: नरही नरही कांड बलिया मंत्री मनोज सिन्हा रेल विधायक विनोद राय संचार सांसद

Post navigation

Previous: रागिनी हत्याकांडः मुआवजे की बात बहुत सलीके से टाल गए मंत्री जी
Next: युवक की आत्महत्या की धमकी से हलकान रही पुलिस

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.