ज्ञानेंद्र वर्मा अपना दल बलिया के जिलाध्यक्ष मनोनीत

अपना दल की मासिक बैठक गांधी प्रेक्षागृह लखनऊ में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में हुई इस बैठक की अध्यक्षता आर के वर्मा ने की.

अतिक्रमण हटने से व्यापारियों को भी फायदा होगा – डीएम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस व एसपी प्रभाकर चौधरी ने रसड़ा में दुर्गा पूजा व मुहर्रम के सम्बन्ध में भ्रमण कर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और सही समस्या का हल निकालने का भरोसा दिलाया.

जब एसपी ने स्टैण्ड ग्रेनेड छोड़ किया ट्रायल

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस व पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने नगरा थाने पर पहुंच कर दुर्गा पूजा व मुहर्रम त्यौहार के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष से जरूरी जानकारी ली.

सिंगही चट्टी पर टेम्पो पलटा, दो घायल

रसड़ा नगरा मार्ग पर रविवार की रात 9 बजे सिंगही चट्टी पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके चलते टेम्पो पर सवार एक युवक तथा एक राहगीर गम्भीर रूप से घायल हो गए.

रसड़ा में कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता

रसड़ा नगर के आजाद नगर कॉलोनी में आशियारा कराटे इंटरनेशनल के तत्वावधान में कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमे 18 बच्चों ने भाग लिया.

बाघ जयंती पर जिला जेल में जुटने का आह्वान

कोटवारी गांव स्थित शिवन भगत के पोखरा स्थित हनुमान मंदिर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस चौकीदार संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शारदा पासवान ने कहा कि शहीद राज कुमार बाघ की जयन्ती 15 अक्टूबर को जिला जेल में मनाई जाएगी.

होटल के कमरे में मृत मिला रिटायर सैनिक

रामपुर चीट थाना चितबड़ागांव स्थित अपने घर से राजेश 6 अक्टूबर को दिल्ली जाने के लिए निकले थे. वे यह बता कर घर से निकले कि टॉवर लगवाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं. 8 अक्टूबर को स्थानीय रॉयल होटल में कमरा नंबर 104 को उन्होंने बुक करवाया. 9 अक्टूबर की सुबह वेटर को बुला कर पानी का बोतल मांगा और पैसा देकर दरवाजा बंद कर लिया.

अदालत के फैसले से नरही कांड में नया मोड़

नरही कांड, जिसमें पुलिस की गोली से एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी. उसमें एसीजेएम की अदालत के फैसले के बाद नया मोड़ आ गया है. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कटघरे में खड़े हो गए हैं. पुलिस के सभी दावे को न्यायालय ने नकार दिया है.

चूल्हा मिलते महिलाओं के चेहरे खिल गए

हथौज गांव में सांडिल गैस एजेंसी के तत्वावधान में गैस वितरण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया. इसमें मुख्य अतिथि विनोद तिवारी ने केंद्र सरकार की उज्जवल योजना के तहत दो दर्जन महिलाओं को सिलिंडर व गैस चूल्हा प्रदान किया.

मुख्यमंत्री आए तो ‘हेमामालिनी के गाल’, नाही त खस्ताहाल

लालू प्रसाद यादव ने पड़ोसी बिहार की सड़कों की चर्चा करते हुए हेमामालिनी के गाल का हवाला दिया था. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 2 मई को बैरिया आगमन पर आने पर श्रृंगार पटार करके कुछ इसी अंदाज में शहीद स्मारक मार्ग तैयार किया गया था. मगर आज कुछ महीने बाद ही उसकी हालत बस पूछिए मत, तस्वीरों में खुद ही देखिए.

बलिया के लोगों ने जो प्यार दिया, कभी नहीं भूलूंगी- सामन्था गश

भारत में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ‘रन फॉर चेंज‘ व ‘रन फॉर एजुकेशन‘ से जुड़ी आस्ट्रेलिया की अल्ट्रा मैराथन रनर सामन्था गश के स्वागत में बलिया के एथलिट माल्देपुर मोड़ से वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम तक दौड़ लगाए. स्टेडियम पहुंची सामन्था गश का स्वागत चन्द्रशेखर मैराथन समिति व बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया.

मातमी पर्व मोहर्रम के सातवीं के गोल निकाले गए

सिकंदरपुर नगर के मोहल्ला डोमनपुर, बढ़्ढा व भीखपुरा से रविवार की रात में मातमी पर्व मोहर्रम के सातवीं के गोल निकाले गए. जिनमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

पीड़ित पक्ष ने माननीय न्यायालय में वाद दाखिल किया था कि उक्त मनबढ़ों ने घर में घुसकर उनकी 11 वर्षीय पुत्री का कपड़ा फाड़ दिया और बलात्कार का प्रयास किया. गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी भी दी.

सपा जिलाध्यक्ष को मातृशोक, भावभीनी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की माता के निधन पर शनिवार को विधानसभा इकाई अध्यक्ष शमशाद बासपारी की अध्यक्षता में नगर के बिचला पोखरा स्थित वयोवृद्ध समाजवादी कमरुद्दीन के आवास पर शोक सभा आयोजित की गई.

रसड़ा में फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

रसड़ा कोतवाली पुलिस ने सिटी इंचार्ज लाल साहब के नेतृत्व में रविवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा. नगर का हृदय स्थली ब्रम्हस्थान में सबसे ज्यादा अतिक्रमण रहता है, जिसकी वजह से ब्रम्हस्थान हमेशा जाम के झाम से कराहता रहता है.

युवती ने खाया विषाक्त, हालत गंभीर

गड़वार थाना क्षेत्र के बसनवार गांव में शनिवार की शाम एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाए. जहां युवती की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

फेफना में छज्जे के विवाद में युवती घायल

फेफना कस्बे में मकान के छज्जे के विवाद में हुए मारपीट में 22 वर्षीय युवती को गंभीर रूप से घायल हो गई. गंभीर स्थिति में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है.