जेपी के गांव सिताबदियारा के लाला टोला में 25 जून 2015 को केंद्र सरकार के द्वारा घोषित जेपी राष्ट्रीय स्मारक से रोजगार के भी द्वार खुलेंगे. देश में वह स्मारक एक अहम स्थान रखेगा. यह बातें जयप्रभा फाउंडेशन के अध्यक्ष और भदोही के भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कही. वह सिताबदियारा के लाला टोला में जेपी जयंती के बाद पत्रकारों से विशेष बातचीत कर रहे थे.
जुलूस में शामिल खुराफाती युवकों ने गंधी मोहल्ला स्थित धर्म स्थल के समीप खंभे पर बांधे गए झंडे को फाड़ कर नाली में फेंक दिया. इस वजह से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के नगर में भ्रमण के दौरान दो समुदायों में अचानक तनाव पैदा हो गया. बाद में पुलिस ने समुदाय विशेष के आक्रोशित युवकों को समझा बुझाकर शांत करवाया.
केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने बताया कि इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीसीडी) एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्यान्वयन से विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता में सुधार होने के अलावा उपभोक्ताओं की सुरक्षा तथा आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी.
दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा गांव में ताजिया कमेटी और दुर्गा पूजा कमेटी के आमने सामने आ जाने के कारण दोनों समुदायों में तनाव की स्थिति बन गयी थी. हालांकि मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस प्रशासन ने दोनों कमेटियों से अलग अलग वार्ता कर मूर्ति का विसर्जन करवा दिया. वहीं ताजियादारो से भी ताजिया उठाकर त्योहार मनाने की बात कही.
