लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों ने बुनियादी जरूरतों पर किया विमर्श

शुक्रवार को ग्रामसभा लक्ष्मीपुर ब्लाक मुरलीछपरा स्थित प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के प्रांगण में स्वच्छ भारत (ग्रामीण) मिशन की बैठक ग्राम प्रधान चुनमुन राम की अध्यक्षता में की गई.

अतिक्रमण हटाने के दौरान की गई तोड़ फोड़ के खिलाफ आन्दोलन

बीते माह बैरिया व रानीगंज में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाते समय किए गए तोड़ फोड़ के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र आन्दोलन करेंगे.

बैरिया क्षेत्र के प्रबन्धकीय विद्यालयों में अन्तर्कलह

महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज दलनछपरा के प्रबंधक बब्बन सिंह रघुबंशी व प्रधान लिपिक श्रवण कुमार सिंह के खिलाफ दोकटी पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 420, 467 व 468 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है. इन पर कॉलेज का कार्यवाही रजिस्टर अपने पास रखना तथा कूटरचित तरीके से हेरा-फेरी कर सरकारी सम्पत्ति का उपयोग निजी कार्य में प्रयोग करने का आरोप है

मनरेगा मजदूरों से नजर बचाकर चल रहे प्रधान

मनरेगा योजनान्तर्गत मजदूरों से कार्य कराकर उनके भुगतान के नाम पर ग्राम प्रधानों को मजदूरों से नजर बचा कर चलना पड़ रहा है. वजह 11 जुलाई के बाद से मनरेगा मजदूरों के खाते में उनके मजदूरी का पैसा आया ही नहीं है. जबकि इस बीच के दौरान जन्माष्टमी, रक्षाबन्धन, अनन्त चतुर्दशी, जिउतिया, तीज, नवरात्रि, दशहरा जैसे पर्व आए, जिनमें आम परिवारों का खर्च बढ़ जाता है.

18 माह से नहीं मिला मानदेय, 17 से करेंगे अनशन

बैरिया ब्लाक मुख्यालय पर 14वें दिन भी रोजगार सेवकों का आन्दोलन जारी रहा. उनके समर्थन में जिले भर के रोजगार सेवक संगठन के पदाधिकारी बैरिया पहुंच कर उनके साथ धरना पर बैठे. यहां के रोजगार सेवकों का मानदेय विगत 18 माह से लम्बित पड़ा है. इस मांग को लेकर 14 दिन से रोजगार सेवक ब्लाक के कार्यालय पर ताला बन्द कर दरी बिछाकर धरना पर सुबह से शाम तक बैठ रहे हैं.

हल्दीरामपुर गांव के पास हादसा, अधेड़ गंभीर

सिकंदरपुर- बेल्थरारोड मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे हल्दीरामपुर गांव के ढुकु ढाला के समीप तेज रफ़्तार से जा रही मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में घायलों को तत्काल सीएचसी सीयर पहुंचाया गया. एक की स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने मऊ रेफर कर दिया

कांग्रेस नेता के भतीजे का शव पेड़ से लटकता मिला

नगरा थाना क्षेत्र के देवरिया (परसिया) के सिवान में शुक्रवार को सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. इसकी सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर अपने कब्जे में ले लिया. युवक की पहचान थाना क्षेत्र के गौवापार निवासी कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सरतेज यादव का भतीजे के रूप में हुई.

दो बच्चों के साथ महिला लापता

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती गांव में एक सप्ताह पूर्व अपने दो बच्चों संग एक महिला घर से लापता हो गई. काफी खोजबीन के बाद भी अता पता न चलने पर महिला के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई

छितौनी स्थित फुलवारी में रोती मिली नवजात

रसड़ा रेलवे स्टेशन के सामने छितौनी स्थित हनुमान मंदिर के फुलवारी में शुक्रवार की शुबह 5 बजे एक नवजात शिशु पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी. ग्रामीणों ने शिशु को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया, जहां नवजात स्वस्थ पाया गया. शिशु को गांव के ही एक साईं परिवार ने गोद ले लिया.

सलोनी, पूजा, शिवकुमार और उपेन्द्र रहे अव्वल

शिक्षा क्षेत्र के सरदासपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शुकवार को ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयो के बालक बालिकाओं ने भाग लिया.

किसान रिपोर्ट दर्ज कैसे करवाएंगे मंत्री जी

लगभग 80 प्रतिशत धान की फसले पानी न मिलने के चलते सूख गयी हैं. इसके चलते किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. ऐसे में प्रदेश के सिंचाई मन्त्री शिवपाल यादव द्वारा नहरों मे पानी न छोड़े जाने व सरकारी ट्यूबवेल चालू न होने से धान की फसल सूखने की शिकायत मिलने पर विभागीय इंजीनियरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात लोगो के गले से नीचे नहीं उतर रही है.

बलिया के प्रेरक 16 को लखनऊ के लिए करेंगे प्रस्थान

जनपद में कार्यरत प्रेरकों की बैठक प्रेरक कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में 22 सितंबर से चल रहे धरना के बावजूद कोई सुनवाई न होने पर अब आर-पार की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

बकाया मानदेय के लिए प्रेरकों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

अपने दो वर्ष के बकाया मानदेय भुगतान को लेकर लोक शिक्षा केंद्रों पर कार्यरत प्रेरक परेशान हैं. जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक धरना प्रदर्शन के बावजूद समाजवादी सरकार ने इनकी एक नहीं सुनी. चालू वित्तीय वर्ष में प्रेरकों के मानदेय का भुगतान बिल्कुल नहीं हुआ है. साथ ही ब्लॉक समन्वयकों का मानदेय प्रेरकों से भी दुगुने माह का बकाया है.

शरद पूर्णिमा महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे कैबिनेट मंत्री

खोरी पाकड़ में स्थित श्री राम जानकी मंदिर में 150 वर्षों से चली आ रही परंपरा के क्रम में 15 अक्टूबर को सायं 5:00 बजे से शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय शामिल होंगे.

सपा सरकार का गांवों के विकास पर जोर – रिजवी

सरकार द्वारा गांवों के विकास व गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं. जनेश्वर मिश्र व लोहिया समग्र ग्राम योजनाओं के माध्यम से गांव को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है. यह विचार है प्रदेश के पशुधन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी का.

मंत्री के प्रोटोकाल का पालन न करना संघीय ढांचा के खिलाफ – उपेंद्र तिवारी

भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इस बात पर गहरी आपत्ति जताई है कि केंद्रीय उर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल के बलिया आगमन पर न तो कोई अधिकारी हेलीपैड पर लेने पहुंचा और ना ही टाउन हाल में आयोजित सभा के दौरान मौजूद रहा. उन्होंने इसे संघीय ढांचा के खिलाफ बताया है.

उज्जवला योजना के तहत सिलिंडर और गैस चूल्हा बंटा

चंदायर गांव में अजय इण्डेन गैस एजेंसी के तत्वावधान में गैस वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि नरेंद्र मोदी विचार मंच के सिकन्दरपुर विधान सभा इकाई अध्यक्ष अजय शर्मा ने केंद्र सरकार की उज्जवल योजना के तहत् दो दर्जन महिलाओं को सिलिंडर व गैस चूल्हा प्रदान किया.

बारह दिन बीते, जला ट्रांसफॉर्मर अब तक नहीं बदला

बस स्टेशन चौराहा के जले विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने में विभाग द्वारा विलम्ब किए जाने से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. व्यापारी नेता डॉ. उमेश चंद, गणेश प्रसाद सोनी व मुजम्मिल भाई ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदला नहीं गया तो तहसील पर धरना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत शहर के टाउन हाल में विशाल आशा सम्मेलन आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नारद राय ने आशाओं के कार्य की सराहना करते हुए पूरे मनोयोग से सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया.