नाबदान के विवाद में मारपीट, चार जख्मी

सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहतवार कस्बे में तजिया के चौक के पास से नाली का पानी बंद करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस वारदात में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

बैसहा चट्टी पर ट्रक ने ली साइकिल सवार की जान

सुखपुरा थाना क्षेत्र के बैसहा चट्टी पर ट्रक ने एक साइकिल सवार अधेड़ को रविवार को रौंद दिया. घटना स्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई. उसके शव को पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

जिला बदर अपराधी को जेल भेजा

गुण्डा एक्ट व जिला बदर मे निरुद्ध आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ बाउल निवासी ससना बहादुरपुर थाना उभावं को पुलिस ने शनिवार के सुबह अखोप चट्टी से गिरफ्तार कर संबन्धित धाराओ मे जेल भेज दिया.

बजरंग कॉलेज में छात्र संघ चुनाव 26 को

श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम छात्र संघ के चुनाव के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं. इस के निमित्त अधिसूचना 14 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.

स्वाति को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई

भारतीय जनता पार्टी नगर सिकंदरपुर के स्थानीय कार्यालय पर एक बैठक संपन्न हुई. जिसमें संगठन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई. साथ ही स्वाति सिंह को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया.

बिल्थरारोड में 70 फुट ऊंचा पंडाल मुख्य आकर्षण

शारदीय नवरात्र के सातवे दिन शनिवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों मे स्थापित दुर्गापूजा पण्डालों मे मां दुर्गा के दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा.

दौड़ में प्रिस तो कूद में रिया अव्वल

शिक्षाखण्ड बेलहरी के ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर हाई स्कूल पुरास का परचम लहराया. इस प्रतियोगिता के 400 मीटर बालक दौड़ में प्रथम और बालिका दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं लंबी कूद में इस विद्यालय ने बालिका वर्ग में प्रथम तथा बालक वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया.

लोकतंत्र के पर्व में मतदाता बनना पहली शर्त – डीएम

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी है मतदाता बनना. जब लोग जागरूक होंगे तभी मतदान महत्व को समझेंगे और मतदाता बनने व मतदान करने में रूचि लेंगे. इसीलिए इस जागरूकता कार्यक्रम को चलाया जा रहा है.

एससी कॉलेज में दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट

17 अक्टूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की पर्चा वापसी के दौरान शनिवार को एससी कॉलेज परिसर में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, पुलिस ने आधा दर्जन छात्रों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया.

मंगला राय फेडरेशन कप को कुश्ती संघ की मान्यता

रुस्तम ए हिन्द, हिन्द केसरी मंगला राय के जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित आल इंडिया चैंपियनशिप टूर्नामेंट को भारतीय कुश्ती संघ ने आधिकारिक मान्यता दे दी है. जी हां, आपको बता दें कि स्व. मंगला राय के जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके पैतृक गांव जोगा मुसाहिब जनपद गाजीपुर में आल इंडिया चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आयोजन 11 नवम्बर से 13 नवम्बर तक निर्धारित किया गया है.

रानीगंज बाजार के दुर्गोत्सव में है फ्रीडम फ्लेवर

कई मायने में पूरे हिंदुस्तान के लिए नजीर है रानीगंज बाजार का दुर्गोत्सव. ठीक आजादी के साल हुई थी इसकी शुरुआत. यहां हिंदुओं ने दुर्गात्सव और मुसलमानों ने ताजिया रखकर मुहर्रम मनाने की शुरुआत ठीक उसी जगह साथ साथ की थी. और बीते 70 सालों से यह परम्परा जस की तस चली आ रही है. कई बार ऐसे मौके आए जब दोनों त्योहार साथ साथ पड़े. उसका भी समाधान यहां लोगों ने चुटकी में ढूंढ लिया.

स्पेशल ट्रेन से 5000 बसपाई लखनऊ रवाना

बसपा की लखनऊ में आयोजित कांशीराम की परिनिवार्ण रैली के लिए शनिवार की शाम रसड़ा रेलवे स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन को विधायक उमा शंकर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

सर्जिकल आपरेशन पर ओछी राजनीति से पूर्व सैनिक खफा

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) मे भारतीय सेना के जाबांजों द्वारा किए गए सर्जिकल आपरेशन के बाद देश मे शुरू हुई ओछी राजनीति व बयानबाजी से पूर्व सैनिकों जबरजस्त आक्रोश है.

बुढ़ा चला है जनेऊ तोड़ो आंदोलन का चश्मदीद

आज संपूर्ण क्रांति आंदोलन के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्‍य तिथि है. हम एक दिन पूर्व जेपी के पैतृक गांव सिताबदियारा में थे. आज हम बिहार सीमा के अंदर सिताबदियारा के चैन छपरा में स्थित जेपी के उस क्रांति मैदान में भी पहुंचे, जहां 1974 में ही लगभग 10 हजार लोगों ने जेपी के सांथ मिलकर जनेऊ तोड़ो आंदोलन का शंखनाद किया था.

बारिश ने किया दुर्गोत्सव का मजा किरकिरा

जयप्रकाशनगर (बलिया)। स्थानीय ग्राम के दलजीत टोला में दशहरे की इस वर्ष विशेष तैयारी थी. बड़ा पंडाल, विशाल मेला सब कुछ पूरी तरह तैयार था, सुबह आठ बजे मां का पट खुला, लोग दर्शन …

दुर्गा मंत्रों से गूंज उठा जेपी का गांव

दलजीत टोला में वर्ष 1975 से शुरू दुर्गा पूजा का यह 42 वां वर्ष है. सप्‍तमी के दिन जैसे ही मां का पट खुला क्षेत्र भर के श्रद्धालु दर्शन को उमड़ पड़े. इसी दिन 101 दीप भी देवी दरबार में प्रज्‍जवलित किए गए. शेर ए काली क्‍लब द्धारा आयोजित इस पूजनोत्‍सव में इस बार खास आकर्षण पंडाल रहा.

जनतंत्र में बढ़ चढ़ कर करें भागीदारी – डीएम

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कहा कि जन की सहभागिता पर ही जनतंत्र की उपादेयता निर्भर है. विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हम सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. मतदान के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के सहयोग से ही हम लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत देश व प्रदेश के विकास को सुनिश्चित करते है.

गांवों में रहने वाली लड़कियों को वोटर बनाने पर जोर

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई.