ईंट पत्थर तो चले, मगर अराजकों के मंसूबे पर पानी भी फिरा

रसड़ा नगर के हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स के समीप दुर्गा पूजा जुलूस के दौरान ईंट पत्थर चलने से दो लोग घायल हो गए. इस घटना से भगदड़ मच गई. सभी समितियों ने मां दुर्गा की प्रतिमाएं जहां थी, वहीं पर रोक दिया. शासन प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे. देखते ही देखते सैकड़ों की तादाद में समिति के कार्यकर्ता कोतवाली आ धमके तथा पत्थर फेंकने वालों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे.

हम सृष्टि के स्रष्टा के वंशज हैं – विश्वकर्मा

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर स्थित स्थानीय कार्यालय के मनोरंजन हाल में संपन्न हुआ. इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का मुद्दा छाया रहा.

अब केशरिया शाफा बांध निकले रानीगंज के दुलरुआ

रानीगंज में बड़ी दुर्गाजी का विसर्जन जुलूस नाचते गाते, जयकारा लगाते निकल चुका है. तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार रानीगंज, भीखाछपरा, भरतछपरा, कोटवा का ताजिया जुलूस निर्धारित समय से पहले निकला.

सूबे की सबसे ऊंची ताजिया की राह में रोड़ा बना अतिक्रमण

सभी ताजिया को एक जगह कुद्दुश चौक पर देखने की हसरत इस बार किसी की भी पूरी नही हुई. उतरांव की ताजिया का पूरे साल भर लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. किसी तरह से ताजिया को उपजिलाधिकारी ने रवाना कराया, तभी कदम रसूल चौक में रखी जाने वाली सूबे की सबसे उंची ताजिया ले जाते समय रास्ते में अतिक्रमण का शिकार हो गई.

रानीगंज ने फिर कर दिया दंग, या हुसेन-जय मां दुर्गे संग-संग

बुधवार को बलिया के फ्रीडम फ्लेवर वाले रानीगंज के दुर्गोत्सव ने फिर कर दिया दंग. या हुसैन की मातमी गूंज के बीच मां दुर्गे के जयकारे लगे. खास बात यह भी है कि ताजिया के साथ चल रहे हरे ध्वज के बीच तिरंगा भी बड़े शान से लहराता दिखा. सच पूछिए तो यह भी एक किस्म की क्रांति ही है

17 की बैठक के लिए भाजपाइयों ने कसी कमर

भाजपा नवानगर, खरीद व पंदह मंडल के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक मंगलवार को गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में हुई. इसमें विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के बूथ, सेक्टर व अन्य कमेटियों के पदाधिकारियों की 17 अक्टूबर को होने वाली यहां बैठक की सफलता के लिए तैयारियों के बारे में चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया.

संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में ससुर गिरफ्तार

मुस्तफाबाद निवासी मोना पत्नी जितेंद्र की रविवार को हुई मौत के मामले में सिकंदरपुर पुलिस ने उसके ससुर राजमंगल के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है.

बाइकों की भिड़ंत में गई अधेड़ की जान, दूसरा गंभीर

बेल्थरा मार्ग पर माल्दह चट्टी के समीप मंगलवार को दो बाइकों में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में अधेड़ की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पाकर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बजरंग कॉलेज के पीछे बनेगा भव्य मंदिर

श्री बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम के पीछे भव्य विशाल मंदिर के निर्माण के साथ ही वहां सदाशिव व मां भगवती की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी. यह जानकारी निर्माण समिति के संयोजक पूर्व प्राचार्य डॉ. लालता प्रसाद ने दी.

जिले भर में रही विजयादशमी की धूम

विजयादशमी की मंगलवार को जिले भर में धूम रही. बैरिया में जहां आरएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया, वहीं खरौनी में रावण का पुतला फूंका गया. नगवा गांव में चित्रसेन बाबा के स्थान पर बीते दिनों से चल रहे मानस पाठ एवं सत्संग का मंगलवार को समापन हुआ. दशहरा के अवसर पर जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों ने रावण के पुतले का दहन किया. त्योहार के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे.

मल्ल शिरोमणि अब विकिपीडिया पर

जी हां, आखिरकार राधेश्याम राय का 40 सालों से चल रहा अथक प्रयास रंग लाया. अमूमन पर्दे के पीछे रहकर अभियान की कमान संभालने वाले श्री राय ने आखिकार विरोधियों को चित कर ही दिया. हिंद केसरी स्वर्गीय मंगला राय पर आधारित मल्ल शिरोमणि शीर्षक आलेख विकिपीडिया पर अनुमोदित हो गया है.

अपने गांव-घर में बड़ी शिद्दत से याद किए गए जेपी

आज एक तरफ विजयी दशमी का मेला था, वहीं दूसरी ओर लोकनायक की जयंती. सुबह आठ बजे ही जयप्रकाशनगर की गलियां-जब तक सुरज चांद रहेगा, जेपी तेरा नाम रहेगा, के नारों से गुंज उठी. यहां जेपी ट्रस्‍ट के द्धारा ही संचालित आचार्य नरेंद्र देव बाल विद्या मंदिर के बच्‍चे और शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रभात फेरी निकाल कर जेपी को याद किया.

सिर्फ सियासी फायदे के लिए, याद आते हैं जेपी

आज संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती है. धार्मिक दृष्टिकोण से आज दशहरा भी है. आज ही के दिन राम ने रावण वध किया था. वहीं आज ही दिन 11 अक्‍टूबर को सिताबदियारा की धरती पर एक ऐसे लाल का जन्‍म हुआ, जिसके कारनामों से भारतीय इतिहास आज भी गौरवांतित होता है.

पैसेंजर का इंजन करीमुद्दीनपुर में पटरी से उतरा, आवागमन ठप

वाराणसी-छपरा रेलमार्ग पर करीमुद्दीनपुर स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के आगे कबीरपुर बस्ती के पास मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे 55013 छपरा-वाराणसी पैसेंजर के इंजन के पहिये पटरी से उतर गये. हालांकि इस घटना में किसी के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

बूथ पर नदारद बीएलओ को सस्पेंड कर दिया

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने आधा दर्जन बूथों पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया. कदम चौराहे पर स्थित बूथ पर नदारद मिले बीएलओ को सस्पेंड करने का आदेश दिया. सचेत करते हुए कहा है कि विशेष तिथि आयोजित करने का उद्देश्य हर छूटे मतदाताओं का नाम जोड़वाना है.

गैरहाजिर रहने पर मंडी सचिव से कैफियत तलब

विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने विकास कार्यों की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक की. अधिकारियों को सचेत किया कि ‘डी‘ श्रेणी पाने वाले विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सभी विभागों को अपने लक्ष्य को नवम्बर तक पूरा कर लेने की सख्त चेतावनी दी

गदकाः शक्ति के दरबार में शौर्य का प्रदर्शन

दलजीत टोला में शेर ए काली क्‍लब के द्धारा आयोजित दुर्गा पूजा में गदका एक विशेष कार्यक्रम है. शाम के समय डंके की गड़गड़ाहट पर एकम के दिन से ही जब बच्‍चों से लेकर बुजुर्ग तक गदका खेलने उतरते हैं तो उनके शौर्य को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है.

जेपी का गांव – थोड़ी धूप थोड़ा छांव

तो, विफलताओं पर तुष्ट हूं अपनी/ और यह विफल जीवन/ शत–शत धन्य होगा/ यदि समानधर्मा प्रिय तरुणों का/ कण्टकाकीर्ण मार्ग/ यह कुछ सुगम बन जावे ! यह पंक्तियां विफलता – शोध की मंजिलें शीर्षक कविता से उद्धृत हैं. उक्त कविता की रचना 9 अगस्त 1975 को चण्डीगढ़-कारावास में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने की थी. इसमें कोई संशय नहीं कि इस युग पुरुष ने शोध और प्रयोग में ही अपना जीवन गुजार दिया. आज उनकी जयंती है. आइए जानते हैं उन्हीं के शब्दों में उनके गांव के तरुणों का कण्टकाकीर्ण मार्ग किस हद तक सुगम हुआ है. प्रस्तुत है जेपी के गांव से लवकुश सिंह की स्पेशल रिपोर्ट