एक सप्ताह से रसोई गैस के लिए रात दो बजे से सुबह तक जूझने के बाद निराश खाली हाथ वापस लौट रहे उपभोक्ताओ का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया. परमार्थ गैस एजेन्सी के गोदाम के बगल में बीबीटोला-शहीद स्मारक मार्ग पर अपने खाली सिलिन्डरों के साथ उपभोक्ता चक्का जाम कर दिए और एजेन्सी प्रबन्धन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
पंचायती राज मंत्री रामगोविन्द चौधरी का आगमन जनपद में 18 अक्टूबर को हो रहा है. जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि श्री चौधरी 17 अक्टूबर को उत्सर्ग एक्सप्रेस द्वारा लखनऊ से प्रस्थान कर 18 अक्टूबर को सुबह लोनिवि निरीक्षण भवन पहुचेंगे और 11 बजे टाउन हाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भाग लेंगे.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजनान्तर्गत चयनित वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15, 2015-16 तथा 2016-17 हेतु नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिया है कि शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की निर्धारित चेक प्वाइंट पर समीक्षा/स्थलीय निरीक्षण कर अपनी आख्या मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी को प्रस्तुत करें.
कांग्रेस द्वारा निकाले गए राहुल संदेश यात्रा का रविवार को देर शाम बस स्टेशन चौराहा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. यात्रा का नेतृत्व कर रहे बिहार के विधायक व पूर्व मंत्री विजय शंकर दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की राजनीति को दिशा देता है. संदेश यात्रा के उद्देश्यों के बारे में चर्चा किया.
