रेल राज्यमंत्री व संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा 23 अक्तूबर को फेफना जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आ रहे हैं. वे उस दिन क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देंगे. आप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) के जरिए इलाके को हाईटेक बनाने की योजना का श्रीगणेश करने के साथ ही फेफना रेलवे स्टेशन पर वातानुकूलित भंडार गृह व फेफना-शाहगंज दोहरीकरण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने की जरूरत पर बल दिया. कहा कि इससे उत्पादकता बढ़ेगी, किसानों का आर्थिक विकास होगा और हमारा देश समृद्ध होगा. जिलाधिकारी ने राशन वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है. लापरवाही पर कोटेदारों के साथ लगाए गए पर्यवेक्षणीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
सुखपुरा-बांसडीह मार्ग पर कैथवली स्थित सेंट्रल बैंक के समीप बुधवार की शाम करीब पांच बजे सड़क के किनारे लगे बाजार में सब्जी खरीदते समय अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से रिटायर्ड सेना के जवान की मौत हो गई. घटना आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही जाम लगा यातायात ठप कर दिया. इसके चलते इस मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा.
