Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • सउदी अरब में पूर्वांचल के दर्जन भर लोग भुखमरी के शिकार
  • Uncategorised

सउदी अरब में पूर्वांचल के दर्जन भर लोग भुखमरी के शिकार

बिहार, आजमगढ़ एवं गाजीपुर के एक दर्जन पीड़ित परिवारों ने सउदी में भुखमरी के शिकार अपने लाडलों को स्‍वदेश बुलाने हेतु गुहार लगाई. महिलाओं का रोना देख आने-जाने वाले भी ठिठक कर उनके प्रति संवेदित हुए बिना नहीं रह पाते थे. इन सभी को मुम्‍बई स्थित सांतक्रुंज की एक कम्‍पनी ने पलम्‍बर व ड्राइविंग के वीजा पर लगभग ढाई साल पहले सउदी अरबिया भेजा था.
News Desk 25 November, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
saudi_1

गाजीपुर। बिहार, आजमगढ़ एवं गाजीपुर के एक दर्जन पीड़ित परिवारों ने सउदी में भुखमरी के शिकार अपने लाडलों को स्‍वदेश बुलाने हेतु गुहार लगाई. महिलाओं का रोना देख आने-जाने वाले भी ठिठक कर उनके प्रति संवेदित हुए बिना नहीं रह पाते थे. इन सभी को मुम्‍बई स्थित सांतक्रुंज की एक कम्‍पनी ने पलम्‍बर व ड्राइविंग के वीजा पर लगभग ढाई साल पहले सउदी अरबिया भेजा था. तीन महीने से अब न तो उन्‍हें काम पर रखा गया है और न ही बकाया की सैलरी ही दी जा रही है.
तीन माह से जब्‍त है 12 युवकों का पासपोर्ट
जनता थाना पर शुक्रवार को जनाध्‍यक्ष के रूप में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता ब्रज भूषण दूबे से आजमगढ़ जनपद के जहानागंज निवासी बंशू चौहान ने कहा कि उनके बेटे को सउदी में पलम्‍बर के वीजा पर 70 हजार लेकर दलालों ने भेजा था. वीजा के अनुसार काम तो मिला नहीं प्राइवेट परिवार में नौकर के तौर पर रखा गया है. तीन माह का बकाया मांगा तो उसका वीजा व पासपोर्ट जब्‍त मरते हुए मारपीट कर भगा दिया गया. तब से वह सरकारी बस स्‍टाप पर समय काट रहा है.

सउदी के दम्‍माम में इसी प्रकार की पीड़ा झेल तरवां थाना के इस्‍माइलपुर निवासी प्रमोद राम की पत्‍नी मीरा ने बताया कि काम से हटाने व पासपोर्ट हड़पने के बाद उसने पति के लिए अपने जेवर बेचकर पैसा भेजा, किन्‍तु अब न तो घर पर कुछ खाने के लिए है और न पति के लिए. गाजीपुर के दुल्‍लहपुर थाना अन्‍तर्गत शंकरपुर राकेश कुमार भी दम्‍माम में ही बस स्‍टाप से स्‍वदेश आने हेतु माननीयों की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं. प्रमोद की पत्‍नी अंकिता ने भी जनता थाना पर अपना दुखड़ा रोया.

आधा पेट खाकर गुजर बशर कर रहे
बिहार के बक्‍सर जिला के धनसुयी गांव निवासी धर्मेन्‍द्र व नरेन्‍द्र के पिता सुमेश्‍वर सिंह ने बताया कि हमारे दोनो ही बेटे ढाई साल पहले पलम्‍बर के वीजा पर सउदी के दम्‍माम गए,  जहां तीन माह से वे बिना काम के आधा पेट खाकर बस स्‍टाप पर गुजर बसर कर रहे हैं. उन्‍होंने बक्‍सर के सांसद आदि से गुहार लगाई, किन्‍तु कोई लाभ नहीं हुआ.

बहरियाबाद स्थित राजापुर के कालीचरन यादव के पिता केदार यादव, मरदह थाना क्षेत्र के पिपनार गांव निवासी अवधेश यादव के पिता नान्‍हक यादव, नोनहरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर अटवा निवासी शेषनाथ के पिता गुलदारी चौहान, आजमगढ रानी की सराय के सुनील को वापस बुलाने हेतु वलधारी राम, तरवां के रामपलट चौहान के लिये पिता हीरा लाल एवं तरवां थाना के सिंहपुर निवासी सुनील को वापस बुलाने के लिए उनकी पत्‍नी सीमा देवी ने अपने नाबालिग बच्‍चाों के साथ गुहार लगाई.

सामाजिक कार्यकर्ताओं की पांच सदस्यीय टीम ने सुनी फरियाद
ब्रज भूषण दूबे के साथ पांच सदस्‍यीय टीम में कुम्‍भनाथ जायसवाल, गुल्‍लू सिंह यादव, रूद्रेश कुमार निगम, अनूप मिश्रा एवं अजीत ने पूरे प्रकरण पर आवश्‍यक अभिलेख पीड़ित परिवारों से प्राप्‍त कर महामहिम राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री के पोर्टल एवं ट्वीटर, विदेश मंत्रालय के अलावा उत्‍तर प्रदेश व बिहार के मुख्‍यमंत्री एवं राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग को भेजकर न्‍याय दिलाये जाने का भरोसा दिलाया.

Related

Tags: आजमगढ़ गाजीपुर बक्सर बिहार भुखमरी

Post navigation

Previous: चौक के शहीद पार्क में शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि
Next: कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत मनाया गया पर्यावरण संरक्षण दिवस

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.