प्रशिक्षित बीपीएड डिग्रीधारियों ने डीएम को दिया पत्रक

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेल-कूद तथा शारीरिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु शासन के निर्देश अनुसार खेल-कूद एवं शिक्षा को अंशकालिक संविदा पर अनुदेशकों की नियुक्ति के सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा कार्यालय तथा नेट के आकड़ों में आ रहे अन्तर को सुधार करने के लिए प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा है.

ट्यूबवेल टेक्नीकल इम्पलाइज ने भेजा 11 सूत्री ज्ञापन

ट्यूबवेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन के द्वारा प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश के सिंचाई व जल संसाधन मंत्री तथा प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन और प्रमुख अभियन्ता, यांत्रिक सिंचाई विभाग, यूपी को जिलाधिकारी महोदय एवं अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड-2, के माध्यम से 11 सूत्री ज्ञापन/मांगपत्र दिया गया.

शहीद मंगल पांडेय स्मारक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

नगवा के अमर शहीद मंगल पांडेय स्मारक में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस मुख्य अतिथि होंगे.

आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए थे सुधाकर सिंह

सुखपुरा इंटर कॉलेज के प्रांगण में शहीद सुधाकर सिंह की स्मृति में शिलापट लगाया गया. यह शिलापट दिल्ली से बीएसएफ के जवान अखिलेश सिंह राठौर लेकर शुक्रवार को इण्टर कॉलेज पहुंचे.

दुबहर डिग्री कॉलेज के छात्र नेता का अनशन दूसरे दिन भी

कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर के छात्र नेता अंकित कुमार सिंह का विभिन्न मांगों के समर्थन में गुरुवार से शुरू हुआ अनशन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा.

बादशाह राय की शहादत का भावपूर्ण स्मरण

नरकु पाठक के छपरा अखार में पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दुबहर थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने शहीद बादशाह राय की पत्नी फुलेश्वरी देवी को अंगवस्त्रम् एवं शाल देकर सम्मानित किया

असनवार गांव में जय गुरुदेव भक्तों का जमावड़ा आज

बलिया में जय गुरुदेव के सन्त उमाकान्त तिवारी अपने रुहानी काफिले के साथ शनिवार की सुबह ग्राम असनवार थाना गड़वार बलिया में आ रहे हैं.

देवस्थली विद्यापीठ के एथलेटिक्स इलाहाबाद रवाना

देवस्थली विद्यापीठ की एथलेटिक्स टीम सीबीएसई द्वारा इलाहाबाद में आयोजित एथलेटिक्स क्लस्टर में प्रतिभाग करने के लिये 17 सदस्यीय टीम इलाहाबाद के लिये रवाना हुई

युवक का शव मिलने से मौत की गुत्थी उलझी

रसड़ा – मऊ रेल मार्ग पर छितनहरा रूपलेपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की शाम कई दिनों से घर से लापता धनंजय पाण्डेय (35) का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी. सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को शव देने से मना कर दिया. ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

रसड़ा विधायक ने स्वर्ग रथ लोकार्पित किया

खनवर गांव में विधायक उमाशंकर सिंह के चाचा अवधेश सिंह के तेरही में क्षेत्र की जनता समेत विभिन्न पार्टियों के नेता भी शामिल हुए. हजारों लोगों ने अवधेश सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सुबह से ही भोजन का लंगर का सिलसिला देर रात तक चलता रहा.

चांदपुर में घाघरा पर पुल और लिंक रोड के लिए भूमि पूजन

चांदपुर को बिहार और नेपाल से जोड़ने वाले पुल और संपर्क मार्ग का भूमि पूजन शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम गोविन्द चौधरी ने वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच किया. मालूम हो कि घाघरा नदी पर बनने वाले इस पुल के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार एक सौ छिहत्तर करोड़ के बजट की मंजूरी दी है.

मुहम्मद मतीकुर्रहमान को पितृशोक

उ प्र बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मतीकुर्रहमान के पिता हाजी जमील अहमद खान के आकस्मिक निधन के चलते संगठन के सदस्यों में शोक व्याप्त है.

डेढ सौ साल पुराना बरगद गिरा, बाल-बाल बचे लोग

बैरिया ग्राम पंचायत अन्तर्गत कुंवर टोली मुहल्ले में बाजार से गांव में जाने वाले मार्ग पर का डेढ़ सौ साल से भी पुराना बरगद का पेड़ शुक्रवार को भोर में अररा कर गिर पड़ा

विभाग की मनमानी और भ्रष्टाचार की खोल रहे पोल

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वयना, बलिया के फार्मासिस्ट विशम्भर नाथ ओझा ने आखिरकार अपने बकाया न मिलने के कारण परेशान होकर पीएचसी के द्वार तथा प्रांगण मे खुला पोस्टर लगा कर आगन्तुकों के सामने विभाग की मनमानी और भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे है.

लूर्दस कान्वेंट की पूर्व प्रधानाचार्या का निधन

गाजीपुर जनपद के लूर्दस कान्वेंट स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्या सीनियर सेरेला (71) का वाराणसी में गुरुवार को निधन हो गया. आप लम्बे समय से कैसर से संघर्ष करते करते अंततः जिंदगी की जंग हार गयी.

31 तक आवेदन कर सकते हैं अल्पसंख्यक छात्र

जनपद के समस्त अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्राओं को सूचित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा है कि केन्द्र पुरोनिधानित छात्रवृत्ति क्रियान्वयन हेतु आनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी गयी है.

स्टेशन पर रंगे हाथ दबोचे गए लहसुन चोर

बिल्थरारोड नगर के सब्जी मार्केट से बृहस्पतिवार की सुबह एक दुकान से 45 किलो लहसुन चुराकर ले जा रहे तीन चोरों को पुलिस चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार यादव ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को उभाव पुलिस ने भादवि की धारा 380 व 411 के तहत जेल भेज दिया.

11 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए

बिजली विभाग के एसडीओ मिथिलेश यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा बृहस्पतिवार को क्षेत्र के चैकिया ग्राम में विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर 11 बड़े बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटा गया

डीएम के सख्त तेवर से कोटेदारों में हड़कम्प

जिलाधिकारी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कड़े तेवर अख्तियार कर लिए हैं. अब शिकायत की पुष्टि होने पर सिर्फ कोटेदार ही नहीं, पर्यवेक्षक भी नपेंगे. जिलाधिकारी ने शिकायतों के लिए एक नम्बर भी सार्वजनिक किया है. इस आदेश से वह कोटेदार जो घपलेबाजी के माहिर खिलाड़ी हैं, उनमें हडकम्प मचा हुआ है.