संस्कृत महाविद्यालय में अंक पत्र उपलब्ध

ओमशंकर जी संस्कृत महाविद्यालय के सत्र 2016 के शास्त्री व आचार्य संस्थागत/व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल महाविद्यालय में उपलब्ध है.

उपस्थिति पंजिका के मसले पर जमकर काटा बवाल

मथुरा महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की उपस्थिति पंजिका दिखाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को छात्र नेताओं ने जमकर बवाल काटा. कॉलेज प्रांगण में छात्र नेता धरने पर बैठ गए तथा कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी श्रीराम व कोतवाल पीके मिश्र मय फ़ोर्स पहुंच गए.

मथुरा महाविद्यालय में दो धुरंधर पेवेलियन लौटे

मथुरा महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में बुधवार को पर्चा वापसी के दिन दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापसी लिया. अध्यक्ष पद से उपेन्द्र कुमार एवं महामंत्री पद से भरत गिरी द्वारा पर्चा वापसी लिए जाने से अब अध्यक्ष पद के तीन एवं महामंत्री पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं.

चाईछपरा के मार्ग का मुद्दा पहुंचा डीएम दरबार

स्थानीय ब्लाक अंतर्गत चाईछपरा ग्राम पंचायत निवासी सन्तोष कुमार यादव ने जिलाधिकारी को प्रतिवेदन देकर गांव के मुख्य मार्ग से लपटू के डेरा से धनेश्वर यादव के डेरा तक चकबन्दी मे निकाले गए मार्ग पर मिट्टी कार्य व खड़न्जा कार्य कराने की मांग की है.

आखिर बंटा सिलिंडर, उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

चार दिन से रसोई गैस के लिए गोदाम का चक्कर लगा रहे लोगों की परेशानी बुधवार को खत्म हुई. कल के आन्दोलन व अगले दिन मिलने के आश्वासन पर मंगलवार को लोग यह सोच कर वापस लौटे थे कि अगर आज नहीं मिला तो फिर आन्दोलन ही करना पड़ेगा, लेकिन प्रबन्धन पहले से आश्वस्त था कि रास्ते मे फंसे सिलिन्डरों से लदे ट्रक तब तक पहुंच जाएगा.

टीकाकरण के सात घंटे बाद ही बच्चे की मौत से खौफ

दोकटी थाना क्षेत्र के भुसौला गांव में टीकाकरण के सात घंटे बाद ही एक अबोध बालक की मौत हो गई. टीकाकरण शिविर में जिन-जिन बच्चों को टीका लगा था, उनके परिजन इसके चलते परेशान हो गए. तीन अभिभावक तो उपचार के लिए अपने बच्चों को लेकर बलिया चले गए.

रसड़ा विधायक ने मृतक आश्रितों को दिए 20-20 हजार

डुमरी गांव में बीते दिनों पेड़ गिरने से भागवत सिंह (48) और सुदामा राजभर (58) की मौत हो गई थी. मृतकों के आश्रितों को विधायक उमाशंकर सिंह ने बुधवार को बीस-बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.

जब रूमाल बन गई छड़ी तो बच्चे चिहा गए

सुखपुरा कस्बे के महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में बुधवार को बच्चों को जादू दिखाया गया. इस दौरान बच्चों को जादू के बारे में भी बताया गया. जादूगर यूपी वर्मा ने जादू की शुरुआत रुमाल से छड़ी बना कर किया.

तहसील दिवस पर 129 में 16 का मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि तहसील दिवस में आए मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें. यदि किसी मामले में अनावश्यक विलम्ब की शिकायत मिली तो उस अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी. मंगलवार को बैरिया तहसील में आयोजित मुख्य तहसील दिवस जिलाधिकारी ने ये निर्देश दिए.

काजीपुरा का स्थलीय निरीक्षण आज

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय 19 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे मलिन मस्ती काजीपुरा में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा अजहर राईन के आवास पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ बैठक करेंगे.

अक्टूबर में मिट्टी तेल के आवंटन में कटौती

माह अक्टूबर, 2016 में शासन से 852 किलो लीटर मिट्टी तेल की कटौती हो जाने के कारण मिट्टी तेल जनपद का आवंटन 960 किलो लीटर हो गया है, जो जनपद में जारी राशन कार्डों के सापेक्ष मिट्टी तेल का वितरण स्केल प्रति राशन कार्ड डेढ़ लीटर से भी कम हो गया है.

जन अधिकार मंच के पदाधिकारियों की सूची जारी

जन अधिकार मंच विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है. यह जानकारी मंच के जिलाध्यक्ष शारदा नंद वर्मा ने दिया.

वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन प्रेमी के निधन पर शोक

वरिष्ठ पत्रकार तथा कई समाचार पत्रों से जुड़े कर्मठ संघर्षशील पत्रकार अर्जुन प्रसाद प्रेमी के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है.

किशोरियों को युवक ने ट्यूबवेल में बंद किया

कोतवाली क्षेत्र के मनियार तिवारीपुर गांव में मंगलवार की शुबह शौच करने गयी दो किशोरियों को एक युवक ने ट्यूबवेल में बंद कर दिया. किशोरियों के घर न लौटने पर परेशान होकर खोजने निकले परिजनों ने उनकी चीख पुकार सुन कर बंद कोठरी से उन्हें मुक्त करवाया.

गाय को बचाने में कार पेड़ से टकराई, एक की मौत

पकवाइनार चट्टी स्थित डायट स्कूल के समीप सोमवार की रात्रि 11 बजे गाय को बचाने में कार पेड़ जा भिड़ी, जिससे गाडी में सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी

भाजपा नेता हरिभगवान चौबे को मातृशोक

भाजपा कार्यकर्ताओं की एक शोक बैठक  मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय में हुई. इसमें वरिष्ठ नेता किशोर चेतन निवासी हरि भगवान चौबे की माता के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया.

खेल-कूद ही नहीं, नृत्य व गायन में भी हुनर का जलवा

द्वाबा राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज के विशाल मैदान में बैरिया ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में जुटे विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने पीटी, परेड, दौड, कूद, गायन, नृत्य आदि में अपने हुनर का जलवा बिखेरा. इस मौके पर मौजूद खेल प्रेमियों को मन्त्र मुग्ध कर दिया.

अड़रा गांव में 11 लाभार्थियों को बांटे गए सिलिंडर

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत ग्राम ग्रामसभा अड़रा में मंगलवार को समाज सेवी शैलेंद्र सिंह ने 11 लाभार्थियों ललिता देवी, सुगंधी देवी, संझरिया देवी, कुंती देवी आदि को गैस सिलिंडर प्रदान करवाया.