Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • Ballia-एसआईआर पर विपक्षी नेता भ्रम फैलाने में जुटे.. मंत्री संजय निषाद का समाजवादी पार्टी पर निशाना
  • Front Page
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-एसआईआर पर विपक्षी नेता भ्रम फैलाने में जुटे.. मंत्री संजय निषाद का समाजवादी पार्टी पर निशाना

त्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने संगठन को नई दिशा देते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
General Desk 29 November, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Nishad Party Sanjay nishad

Ballia-एसआईआर पर विपक्षी नेता भ्रम फैलाने में जुटे.. मंत्री संजय निषाद का समाजवादी पार्टी पर निशाना

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया.  आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को बांसडीह के पिंडहारा में आयोजित निषाद पार्टी की बूथ–सेक्टर–विधानसभा क्षेत्र स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने संगठन को नई दिशा देते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि गलत निर्णय, गलत संगत और गलत कार्यप्रणाली अपनाने से समाज का नुकसान तो होता ही है, लेकिन उससे सीखकर बदलाव की जरूरत और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ‘निर्बल शोषित इंडियन’ हमारा आंदोलन है, दल है, और इसका उद्देश्य यही है कि जनता देखे कि अन्य दलों ने उसके साथ क्या न्याय किया।

कहा कि अगर पिछली सरकारों ने सच में न्याय किया होता, तो आज कई समुदाय इस दशा में नहीं होते। उन्होंने कहा कि समाज को न्याय तभी मिलेगा जब वह अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होगा।

डॉ. निषाद ने इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि कभी निषाद वंश के लोग राजा थे और देश “सोने की चिड़िया” कहलाता था। राष्ट्रवादी सोच वाले लोग मुगल और अंग्रेजी सत्ता से लड़े, लेकिन आजादी के बाद पिछले सत्तर वर्षों की राजनीति ने निषाद समाज को भ्रमित किया।

उन्होंने कहा— “विपक्ष ने कभी आरक्षण के नाम पर, कभी किसी और बहाने से हमारी जातियों को बहकाया। परिणाम यह हुआ कि आज हमारे लोगों के पास न आवास है, न पर्याप्त शिक्षा। सबसे ज्यादा नुकसान हमारे ही समाज को हुआ।”

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसमें मृतकों के नाम हटाना और नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ना आवश्यक है। “एसआईआर के नाम पर विपक्ष भ्रम फैलाने में जुटा है। उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए वे हर सरकारी प्रक्रिया में राजनीति खोजते हैं।”

मंत्री ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, मतदाता जागरूकता अभियान चलाने और समाज के कमजोर वर्गों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में रेवती नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, बाबूराम निषाद, राधेश्याम निषाद, शिवनारायण निषाद, हरिकिशन पासवान, रामजी बिना, देवेंद्र निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news डॉ. संजय निषाद बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: Ballia-बेल्थरारोड क्षेत्र के 17 बीएलओ ने पूरा कर लिया शत प्रतिशत कार्य, किया गया सम्मान
Next: किसानों का आरोप, धान खरीद केंद्रों पर हो रही परेशानी, व्यापारियों को बेचना काफी आसान

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.