Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया
  • बैरिया: जगदेंवां ढाही में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने स्ट्रीट लाइट व विकास कार्यों का किया लोकार्पण
  • बैरिया

बैरिया: जगदेंवां ढाही में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने स्ट्रीट लाइट व विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Central Desk 29 August, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
MP Virendra Singh Mast inaugurated street lights and development works in Jagdenwan Dhah of Bairia Nagar Panchayat(1)

–स्विच ऑन करते ही बैरिया नगर पंचायत का वार्ड नंबर दो व तीन दूधिया रोशनी में नहा उठा

बैरिया, बलिया। बैरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 व 3 (जगदेंवां ढाही) में नगर पंचायत द्वारा कराए गए एलइडी स्ट्रीट लाइट और रास्तों के निर्माण कार्य का रविवार की शाम सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने लोकार्पण किया.

 

विधिवत मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन के बाद सांसद मस्त द्वारा स्विच ऑन करने के साथ ही वार्ड नंबर 2-3 दूधिया रोशनी से नहा उठा. गांव वालों ने जोरदार जयकारा लगाया और तालियां बजाई.

 

लोकार्पण के उपरांत जगदेंवां ढाही में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि काफी समय से रास्तों व प्रकाश से वंचित छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र के इस पड़ोसी गांव में बैरिया नगर पंचायत द्वारा रास्तों का निर्माण व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन का ऐतिहासिक विकास कार्य है.

 

सांसद ने कहा कि अगर अच्छे रास्ते हैं बिजली की व्यवस्था है तो ऐसे ही जगहों पर विकास भी संभव है. अच्छे रास्ते विकास की रीढ़ होते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि रास्ते अच्छे हो गए तो अब मोटरसाइकिल हवा की तरह तेज चलाएं और दुर्घटनाग्रस्त हो जाएं. नौजवान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने के बजाय कम चलाएं, दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे, आपका आपके घर माता-पिता बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं.

 

आप घर से संपूर्ण रूप से ठीक-ठाक निकले और जब लहूलुहान वापस आते हैं तो आप तो नौजवान हैं आप थोड़ा कष्ट झेल सकते हैं लेकिन आपके माता पिता पर क्या बीतती है यह बात आपको अभिभावक बनने पर सही ढंग से महसूस होगी.

सांसद ने युवा पीढ़ी को मन से पढ़ाई पढ़ने, तन्मयता से खेती करने और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम आदि करने का आह्वान किया.

 

सांसद ने जगदेंवां ढाही में अपने सांसद निधि से एक व्यायामशाला का निर्माण तुरंत शुरू कराने की घोषणा की. साथ ही ग्रामीणों की मांग पर अधीक्षण अभियंता से कह कर के यहां पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की घोषणा की.

 

बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन द्वारा बैरिया नगर पंचायत के कराए गए विकास कार्यों के लिए तारीफ की और प्रोत्साहित किया.

समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने कहा कि बैरिया नगर पंचायत में लगभग 4 किलोमीटर लंबाई में रास्तों पर स्ट्रीट लाइट लगवा दी गई है जो काम कर रही है. लगभग 4.5 हजार लोगों को आवास दिया गया है. बैरिया से बीबी टोला तक जल निकास का बहुत ही बेहतरीन प्रबंध किया गया है. बैरिया नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 व 3 में रास्ते और स्ट्रीट लाइट नहीं थी, स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान तो आज हो गया, इसके साथ ही इन दोनों वार्डों में अच्छे रास्ते बनवाए गए हैं. यहां का कोई भी निर्विवादित रास्ता नहीं बचा है जिस पर काम न हुआ हो. इन दोनों वालों की सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है. लेकिन यहां 1 इंच भी सरकारी या ग्राम समाज की जमीन नहीं है. पड़ोसी ग्राम पंचायत टेंगरहीं के प्रधान शुभम सिंह ने गड्ढे की व्यवस्था का भरोसा दिया है. जगह उपलब्ध होते ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बैरिया नगर पंचायत में कराए गए समस्त विकास कार्यों का सारा क्रेडिट सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को दिया.
लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम काफी देर रात तक चला. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, बैरिया मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह, प्रधान शुभम सिंह, उप जिला अधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र, भाजपा नेता श्याम सुंदर उपाध्याय, मुरली छपरा ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह आज दर्जनों वक्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा बैरिया नगर पंचायत के विकास के लिए कराए गए कार्यों की प्रशंसा की तथा उसे उत्साहित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राज नारायण पासवान व संचालन मनोज कुशवाहा ने किया. इस कार्यक्रम में बैरिया नगर पंचायत के विभिन्न भागों से आए जनता जनार्दन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

(बैरिया संवाददाता वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: #bairia #inaugurated #JagdenwanDhah #NagarPanchayat #streetlights #VirendraSinghMast #लोकार्ण #वीरेंद्र_सिंह_मस्त MP सांसद

Post navigation

Previous: सरकारी धनराशि गबन करने के आरोप में बिजली विभाग का कर्मचारी निलंबित
Next: गंगा के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहा बाढ़ का पानी, पीड़ितों को राहत सामग्री का किया वितरण

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.