अज्ञात वाहन के चपेट में आए अधेड़ की ठौरे मौत

रसड़ा (बलिया)। मऊ मार्ग स्थित कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार चट्टी के समीप शुक्रवार की देर रात्रि में अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ दुकानदार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया है. पत्नी की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है.

कोतवाली क्षेत्र के राजमलपुर उर्फ़ नवपुरा निवासी रामकृपाल राजभर 55 वर्ष पकवाइनार चट्टी पर चाय पकौड़ी की दूकान चलाता था. रात्रि में साढ़े 12 बजे लघु शंका करने निकला था कि रसड़ा की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन धक्का मार कर भाग निकला. आवाज सुनकर आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते तबतक रामकृपाल ने दम तोड़ दिया था.