Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • शहादत दिवस पर नगवा में याद किए गए प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय
  • जिला जवार

शहादत दिवस पर नगवा में याद किए गए प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय

इंटर कालेज नगवा व शहीद स्माारक में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा
General Desk 8 April, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

इंटर कालेज नगवा व शहीद स्माारक में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा

बलिया। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व देश को आजादी दिलाने के लिए प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय को 162वें शहादत दिवस पर सोमवार को शहीद मंगल पाण्डेय इंटर कालेज नगवा तथा शहीद स्माारक नगवा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. इस मौके पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त तथा नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल को स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया गया.
शहीद मंगल पाण्डेय इंटर कालेज परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त तथा नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने माल्यार्पण कर अमर शहीद को नमन किया. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष विमल कुमार पाठक, प्रमोद पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, पूर्व प्रधान कमलेश पाण्डेय, मंगल पाण्डेय विचार मंच के रणजीत सिंह, अरूण सिंह, पन्ना लाल गुप्ता, इंटर कालेज के प्रवक्ता हरेन्द्र चौबे, हरिश्चंद्र पटेल, विनीत मोहन पाठक, पूर्व प्रधान चंद्र कुमार पाठक, मणिराम, संजय पाण्डेय, गोविंद पाठक, उदयपुरा के प्रधान शमीम अहमद, अड़रा के प्रधान बलदेव गुप्त आदि गणमान्य शामिल रहे.
इंटर कालेज के सभागार में आयोजित विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सांसद एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त तथा नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल को प्रधानाचार्य रवि राय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. विद्यालय के सभागार में मां सरस्वती व शहीद मंगल पाण्डेय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथिद्वय ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. पूर्व विधायक भगवान पाठक ने गोष्ठी में मंगल पाण्डेय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला. मंगल पाण्डेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने आजादी के लिए संघर्ष की शुरूआत करने वाले प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय को भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए.
मुख्य अतिथि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि पैतृक गांव के लोग जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करके अपने शहीद को याद कर रहे है. यह नगवा, बलिया ही नहीं परंतु राष्ट्र के लिए समान व गौरव की बात है. कहा कि जहां की युवा पीढ़ी अपना इतिहास याद रखती है उसे भूगोल का भी ज्ञान होगा ही. कहा कि मंगल पाण्डेय द्वारा 1857 में शुरू की गई क्रांति 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत थी. अर्थात 1942 का आंदोलन 1857 क्रांति का ही परिणाम था. 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी हजारों कुर्बानियों का परिणाम है. उन्होंने भदोही में भी 1857 का क्रांति तथा स्मारक की चर्चा की. सेना में रहकर मंगल पाण्डेय के बगावत के कारण इस जिले का नाम बागी बलिया पड़ा. नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि कालेज परिसर में निर्माणाधीन आरओ प्लांट शीघ्र ही काम करना शुरू कर देगा और यहां के बच्चिओं व बच्चों को शुद्ध पेयजल सुलभ होने लगेगा. अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने किया.
शहीद मंगल स्मारक पहुंचने पर स्मारक सोसाइटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने अंगवस्त्रम् से सांसद व विधायक को सम्मानित किया. इस मौके पर सम्मानित होने वालों में बसपा नेता पूर्व मंत्री अम्बिका चैधरी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पाण्डेय, धर्मदेव तिवारी, पूर्व शिक्षक शिवजी पाठक, साहित्यकार डा. जनार्दन राय, बलदेव पाठक व अवकाश प्राप्त सेनानी शामिल रहे. संचालन नीतेश पाठक ने किया.

Related

Tags: नगवा मंगल पाण्डेय

Post navigation

Previous: परीक्षा के अन्तिम दिन अनुचित साधन का प्रयोग करते दो छात्र पकड़े गये
Next: मासूम छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला शिक्षक निलंबित, जांच शुरू

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.