कल नामांकन दाखिल करेंगे पशुधन मंत्री व सपा प्रत्याशी रिजवी

पन्दह (बलिया)। प्रदेश के पशुधन मंत्री व सिकंदरपुर विधानसभा सीटे के  समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. उक्त जानकारी देते हुए मंत्री प्रतिनिधि डॉ. मदन राय ने बताया कि पैतृक गांव  सीवानकला से 8:00 बजे अपने घर से निकलेंगे और 11:00 बजे कलेक्ट्रेट  में पहुंच अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.